Homeभारतमध्यप्रदेशमां की बेरहमी… नवजात बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मारा… पुलिस...

मां की बेरहमी… नवजात बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मारा… पुलिस से कहा- दूसरी बेटी का खर्च कैसे उठाती

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पांच दिन की नवजात बच्ची की लाश नीले ड्रम में मिली है. पहले मामला रहस्यमय मौत का लगा, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने सभी को हैरान कर दिया. पानी से भरे एक नीले ड्रम में मिली मासूम की लाश के मामले में पुलिस का दावा है कि बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने की है.

सिर्फ पांच दिन पहले घर में किलकारी गूंजी थी. परिवार ने नवजात बच्ची का वेलकम किया था. लेकिन पांचवें दिन उसी घर में चीख-पुकार मच गई. मासूम बच्ची का शव पानी से भरे एक नीले ड्रम में मिला. पहले लगा कि कोई हादसा हुआ है या किसी ने बच्ची को नुकसान पहुंचाया है. लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो शक घर के अंदर ही जाकर ठहर गया. अब पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत के पीछे उसकी अपनी मां है.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में यह घटना सामने आई है. पांच दिन की नवजात बच्ची का शव घर में रखे पानी से भरे नीले ड्रम में मिला. खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी.

शुरुआत में मामला किसी रहस्यमय घटना जैसा लग रहा था. बच्ची की मां भी आसपास के लोगों और पुलिस को अलग-अलग बातें बताती रही. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलने लगीं. पुलिस ने घटनास्थल से मिले तथ्यों को महिला के बयान से मिलाया तो कई सवाल खड़े हो गए.

इसके बाद पुलिस ने महिला से विस्तार से पूछताछ की. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी पहले से एक बेटी है. दूसरी बच्ची के जन्म के बाद उसके पालन-पोषण और जिम्मेदारियों को लेकर वह मानसिक दबाव में थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया.

सीधी के एसपी संतोष कोरी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. क्या आर्थिक और पारिवारिक दबाव किसी इंसान को इतना तोड़ सकता है कि वह अपने ही बच्चे की जान ले ले? इस सवाल का जवाब जांच के आगे बढ़ने के साथ ही साफ होगा. फिलहाल पुलिस ने तफ्तीश कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments