हाइलाइट्स
डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने पेश की मिसाल
सड़क हादसे के घायल को तत्काल स्कॉर्ट वाहन से अस्पताल पहुंचवाया
सरकारी कार्यक्रम में जा रहे थे डीएम-एसपी
सोनभद्र में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने सड़क हादसे के घायल को तत्काल स्कॉर्ट वाहन से अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है। सरकारी सोनभद्र: सड़क हादसा देख डीएम-एसपी ने बीच रास्ते रोका काफिला , स्कॉर्ट वाहन से घायलों को भेजा अस्पतालकार्यक्रम में जा रहे डीएम एसपी को रास्ते में सड़क हादसे की जानकारी मिली। तभी वहां से गुजरते हुए दोनों ने अपने काफिल रूकवा दिए और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवा दिया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। डीएम और एसपी की इस मिसाल की हर कोई तारीफ कर रहा है।
अपने स्कॉर्ट वाहन से स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना किसी विलंब के घायल को अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, ताकि उसे समय रहते उपचार मिल सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घायल को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की त्वरित एवं मानवीय पहल के चलते घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
प्रशासन की इस सक्रियता ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रशासन के अनुसार घटना स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

