उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति “यूज एंड थ्रो” (इस्तेमाल करो और फेंक दो) की की रही है। न्होंने शिवसेना का इस्तेमाल सत्ता में आने के लिए किया और बाद में उसे छोड़ दिया।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति यूज एंड थ्रो (इस्तेमाल करो और फेंक दो) की की रही है। उन्होंने शिवसेना का इस्तेमाल सत्ता में आने के लिए किया और बाद में उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता हासिल करने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया और अब सत्ता में आने के बाद उन्हें भी किनारे कर अयोध्या के राम मंदिर को लूटने का काम कर रही है।
कहां बोले उद्धव ठाकरे?
दक्षिण मुंबई के वाई. बी. चव्हाण सेंटर सभागार में प्रभाकर वायकर द्वारा संपादित पुस्तक ‘ज्वलंत रेषा’ तथा यूबीटी के प्रवक्ता हर्षल प्रधान की दो पुस्तकों ‘मार्मिक प्रबोधनाचे शतक’ और ‘मर्मभेद’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक आदित्य ठाकरे और रश्मि ठाकरे भी मौजूद थीं। उद्धव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन-जी, ने अपने अधिकारों के लिए सफल संघर्ष किया। इसके बावजूद बीजेपी समर्थक और कुछ वरिष्ठ नागरिक सोशल मीडिया पर युवाओं, खासकर लड़कियों, को निशाना बना रहे हैं।
बीजेपी पर बोला हमला
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को तोड़ रही है क्योंकि वह संविधान में बदलाव कर परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक लागू करना चाहती है। ठाकरे ने यह भी सवाल उठाया कि संसद में सांसदों की संख्या बढ़ाने का क्या औचित्य है, जब देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है।

