Homeभारतमहाराष्ट्राआमिर खान धमकी मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, स्वीडन वीपीएन...

आमिर खान धमकी मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, स्वीडन वीपीएन से भेजा था अभिनेता को ऑडियो वाला धमकी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी के मामले में मुंबई साइबर पुलिस की जांच में कई अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि स्वीडन वीपीएन से अभिनेता को ऑडियो वाला धमकी भेजा गया था।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी के मामले में मुंबई साइबर पुलिस की जांच में कई अहम जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, वायरल ऑडियो क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के संकेत नहीं मिले हैं। जांच में पता चला है कि धमकी भेजने के लिए स्वीडन आधारित वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) और टॉर ब्राउजर का इस्तेमाल किया गया, जिससे आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान और लोकेशन छिपाने का प्रयास किया।

लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश

पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात आरोपी ने लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। संदिग्ध आरोपी अपना आईपी एड्रेस और अपना यूजरनेम बार-बार बदल रहा है। यही वजह है कि पुलिस को यह किसी संगठित गैंग की बजाए किसी सिरफिरे या स्वतंत्र अपराधी की करतूत लग रही है। बता दें कि आमिर खान को यह धमकी सोशल मीडिया पर ‘टायसन बिश्नोई’ और ‘आरजू बिश्नोई’ नाम के यूजर अकाउंट से सामने आई थी। वायरल ऑडियो में आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने तथा सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ काम करने जैसे आरोप लगाते हुए उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी गई थी।

असली पहचान वाले आरोपी तक पहुंचने की कवायद जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। मुंबई साइबर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि कहीं इसके पीछे वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई सदस्य तो नहीं है या फिर किसी ने गैंग का नाम इस्तेमाल कर फर्जी धमकी दी है। गौरतलब है कि आमिर खान की हाल ही में तीसरी शादी के बाद कुछ संगठनों और नेताओं ने उन पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। आमिर खान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी सभी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई हैं और उनकी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। फिलहाल साइबर पुलिस धमकी देने वाले की वास्तविक पहचान तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments