Homeभारतमध्यप्रदेशइंदौर के वृद्धाश्रम में नाबालिग ने बुजुर्गों के लाठी से पीटा, बचाने...

इंदौर के वृद्धाश्रम में नाबालिग ने बुजुर्गों के लाठी से पीटा, बचाने आए लोगों को भी मारा, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

मध्यप्रदेश के इंदौर के वृद्धाश्रम में एक नाबालिग ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की है। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

हाइलाइट्स

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट
नाबालिग लड़के ने लाठियों से पीटा
सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
इंदौर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक वृद्धाश्रम में रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग द्वारा बुजुर्गों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में नाबालिग हाथ में डंडा लेकर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी उसने धक्का-मुक्की और मारपीट की।

वृद्धाश्रम की है घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना मरीमाता पानी की टंकी के पास संचालित महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी (प्रेमाश्रय) की है। इस वृद्धाश्रम का संचालन नीलम दुबे करती हैं। यहां कई वर्षों से बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल की जाती है। जिला प्रशासन और समाजसेवियों के सहयोग से आश्रम का संचालन किया जा रहा है।

नीलम दुबे को थाने बुलाकर पूछताछ की

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आश्रम संचालिका नीलम दुबे को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निर्देश दिए कि नाबालिग को फिलहाल अन्य बुजुर्गों से अलग रखा जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।

आश्रम में रहने आया था नाबलिग

एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि संबंधित नाबालिग करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ आश्रम में रहने आया था। उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद से बच्चा वहीं रह रहा है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

लाठी से बुजुर्ग पर हमला

प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुधवार को आश्रम में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उसने लाठी उठाकर बुजुर्गों पर हमला कर दिया। घटना के दौरान जिसने भी उसे रोकने की कोशिश की उसके साथ भी उसने मारपीट की।

मानसिक रूप से अस्वस्थ है वह

पुलिस का कहना है कि नाबालिग मानसिक रूप से अस्वस्थ है इसलिए उसके खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन और बच्चों की देखरेख करने वाली संबंधित संस्था को दे दी गई है। गुरुवार को उसे वृद्धाश्रम से हटाकर ऐसी संस्था में भेजा जाएगा जहां उसकी उचित देखभाल और काउंसलिंग कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments