Homeभारतमध्यप्रदेशचलती बस के आगे डट गईं महिला ACP मोनिका शुक्ला… हाथों से...

चलती बस के आगे डट गईं महिला ACP मोनिका शुक्ला… हाथों से रोक दी बस- VIDEO

मध्यप्रदेश के भोपाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) मोनिका शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह प्रदर्शनकारियों की तरफ से आगे बढ़ाई जा रही बस के सामने खड़ी होकर उसे हाथों से रोकती नजर आ रही हैं.

भोपाल में किसानों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) मोनिका शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बैरिकेड के तौर पर खड़ी एक बस के सामने अकेले खड़ी होकर उसे हाथों से रोकती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ड्यूटी के प्रति साहस और महिला पुलिस अधिकारी के जज्बे की मिसाल बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग हटाने के साथ बैरिकेड के रूप में खड़ी बसों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसी बीच ACP मोनिका शुक्ला बस के ठीक सामने जाकर खड़ी हो गईं और हाथों से उसे आगे बढ़ने से रोक दिया.

कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारी पीछे हट गए और बस को वहीं छोड़ दिया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भोपाल में क्यों प्रदर्शन कर रहे किसान?

भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले किसान मूंग की 100 फीसदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद, ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और समय पर उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. किसान नर्मदापुरम और बाकी इलाकों से पैदल मार्च करते हुए भोपाल पहुंचे हैं और राजधानी के वीर सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं.

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का क्या कहना है?

आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने भी केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है. इनके अलावा उन्होंने किसानों से भी बातचीत की है और मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है.

राज्य कृषि मंत्री का कहना है कि इस साल मूंग का उत्पादन अनुमान से अधिक हुआ है, जबकि मौजूदा खरीद लक्ष्य कम होने से बड़ी संख्या में किसान MSP का लाभ नहीं ले पाएंगे. इसी मांग को लेकर किसान राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments