Homeभारतदिल्लीदिल्ली के हरि नगर में भीषण आग, 2 सिलेंडर ब्लास्ट से मची...

दिल्ली के हरि नगर में भीषण आग, 2 सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के हरि नगर स्थित फतेह नगर में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग के दौरान दो एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और चार वाहन जलकर खाक हो गए।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके के फतेह नगर में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद पार्किंग में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए।

मंगलवार सुबह हुए इन धमाकों की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सभी जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग और सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायरकर्मियों ने ने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान इमारत में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments