Homeभारतदिल्लीदिल्ली: लोधी कॉलोनी में आग, घर में मां-दो बेटियों की जलकर मौत

दिल्ली: लोधी कॉलोनी में आग, घर में मां-दो बेटियों की जलकर मौत

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक मां और दो बेटियां शामिल हैं. बीके दत्त कॉलोनी की एक इमारत में लगी आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया. अब पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

साउथ दिल्ली के लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. आग इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी और इस हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, उन्हें मंगलवार सुबह करीब 10.21 बजे लोधी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीके दत्त कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी. ये हादसा चावला स्वीट्स के सामने बनी एक इमारत में हुआ.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउज़र और एक ब्रीथिंग अपैरेटस टेंडर को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. तीसरी मंजिल पर तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए. आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह 11.10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इसके बाद, दोबारा आग न भड़के, इसके लिए कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हादसे की वजहों की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments