Homeभारतदिल्लीAAP से छीने वेस्ट, सिटी एसपी जोन, BJP ने उलटफेर कर MCD...

AAP से छीने वेस्ट, सिटी एसपी जोन, BJP ने उलटफेर कर MCD की जोनल कमिटी पर पहली बार किया कब्जा

एमसीडी जोनल कमिटी चुनाव में बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग के दम पर आम आदमी पार्टी से वेस्ट और सिटी एसपी जोन छीन लिए। वहीं रोहिणी जोन में आप ने एक वोट से जीत दर्ज की। हार के बाद आप ने क्रॉस वोटिंग पर नाराजगी जताई।

AAP से छीने वेस्ट, सिटी एसपी ज़ोन

नई दिल्ली: MCD की जोनल कमिटियों के चुनावों में BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्ट और सिटी एसपी जोन आम आदमी पार्टी के हाथों से छीन लिए। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि सिटी एसपी जोन के तहत ज्यादातर पुरानी दिल्ली का इलाका आता है। BJP पहली बार जोनल कमिटी पर कब्जा करने में कामयाब हो पाई है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि BJP के पास इस जोन में सिर्फ तीन निगम पार्षद हैं। बावजूद इसके वह जोन पर कब्जा करने में कामयाब हो गई।

MCD चुनावों में पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो MCD के 12 जोनों में से BJP का आठ और AAP का रोहिणी, वेस्ट, करोल बाग और सिटी एसपी जोन पर कब्जा था।

वहीं स्टैंडिंग कमिटी में BJP 11 और AAP के सात मेंबर थे। इस बार स्टैंडिंग कमिटी में भी AAP का एक मेंबर कम हुआ है।
BJP इस बार जिन दो अतिरिक्त जोन में जीती है वहां उनके निगम पार्षदों की संख्या बहुत कम थी।
सिटी एसपी जोन में BJP के मनोज कुमार जिंदल, कमल बागड़ी और सुमन गुप्ता के रूप में सिर्फ तीन ही निगम पार्षद थे।
BJP ने यहां IVP (पहले AAP) से BJP में शामिल हुईं उषा शर्मा को जोन चेयरमैन लड़ाया था। इस तरह से यहां BJP के पास चार ही वोट थी।

क्रॉस वोटिंग से बदला समीकरण

बुधवार सुबह AAP का दामन छोड़ BJP में शामिल हुए विकास टांक के रूप में एक वोट और बढ़ गई, लेकिन इसके बाद भी BJP को चेयरमैन के पद पर कब्जा करने के लिए दो और वोट चाहिए थे। BJP आश्वस्त थी कि यह जोन उनके पास आएगा ही। हुआ भी कुछ ऐसा ही। वोटिंग खत्म होने के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो यहां BJP को 12 में से सात वोट मिले, जबकि AAP के उम्मीदवार को पांच वोट मिले। इसी तरह से BJP ने वेस्ट जोन में भी AAP को झटका देते हुए वहां पर भी जोन चेयरमैन की पोस्ट पर कब्जा कर लिया।

एक वोट से रोहिणी जोन जीती AAP

BJP ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के चार निगम पार्षदों को मौका दिया था। नरेला जोन में डिप्टी चेयरमैन, सेंट्रल जोन में स्टैंडिंग कमिटी मेंबर, रोहिणी जोन और सिटी एसपी जोन में चेयरमैन पद पर इन्हें लड़ाया गया।

रोहिणी जोन में टोटल 23 वोटों में से BJP के पास 10 वोट थी। BJP को इस जोन में कांग्रेस के दो निगम पार्षदों से उम्मीद थी और वह जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त थी। लेकिन, एक निगम पार्षद ने AAP के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर दिया।

AAP ने सिर्फ एक वोट के अंतर से BJP से रोहिणी जोन छीन लिया। वेस्ट जोन में क्रॉस वोटिंग से मिली करारी हार के बाद MCD में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने अपनी पार्टी के निगम पार्षदों पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले निगम पार्षदों को धमकी भरे लहजे में कहा कि ऐसे पार्षद बचेंगे नहीं, उन्हें बेइज्जत करके पार्टी से निकाला जाएगा। बिकने वाले निगम पार्षदों के लिए इस पार्टी में कोई जगह नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments