Homeभारतदिल्लीदिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक: आज गर्मी-उमस का येलो अलर्ट, 18-19...

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक: आज गर्मी-उमस का येलो अलर्ट, 18-19 जुलाई को तेज बारिश के आसार

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जुलाई के लिए नया अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबक इन दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का लगातार बदलता मिजाज लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। एक ओर मानसून सक्रिय होने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही, वहीं दूसरी ओर तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 जुलाई को दोपहर के समय तेज गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 17 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दोपहर के समय “हॉट एंड ह्यूमिड” यानी अत्यधिक गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। 17 जुलाई को भी मौसम में कोई खास राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा तथा हालांकि इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

18 जुलाई से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 19 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में तेज बारिश और आंधी की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने का रहेगा तथा आर्द्रता 70 से 60 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वहीं 21 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

बदलते मौसम से रहें सावधान

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, उमस और अचानक होने वाले मौसम परिवर्तन के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments