मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित कैथोलिक स्कूल में हिंदू संगठनों ने हंगामा किया है। साथ ही पत्थर फेंके हैं। स्कूल के एक पूर्व कर्मचारी का आरोप है कि उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया।
हाइलाइट्स
जबलपुर कैथोलिक स्कूल में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
पूर्व कर्मचारी ने लगाया है धर्मांतरण का आरोप
आरोप है कि ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर स्कूल से निकाला
हिंदू संगठनों ने स्कूल में फेंके पत्थर
जबलपुर में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग
जबलपुर: विश्व हिंदू परिषद ने जबलपुर स्थित कैथोलिक स्कूल के बाहर हंगामा किया है। वीएचपी ने स्कूल में धर्मांतरण का आरोप लगाया है। कुछ ही देर में यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि स्कूल की इमारत पर पत्थर फेंके गए हैं। इसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मिशनरी द्वारा संचालित है स्कूल
जबलपुर पुलिस के अनुसार माधोताल इलाके में मिशनरी द्वारा चलाए जा रहे स्कूल के बाहर वीएचपी और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए थे। आरोप था कि स्कूल के कर्मचारियों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल के बाहर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही पत्थर भी फेंके हैं। इससे बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं।
स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया
वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया है। इस दौरान झड़प की स्थिति भी उत्पन्न हुई। मौके पर पुलिस ने अतिरिक्त बल भी भेजा। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस को देख बदल गए आरोपी के सुर, कहने लगा हिंदुस्तान जिंदाबाद
स्कूल कर्मचारी के आरोपों से विवाद की शुरुआत
इस विवाद की शुरुआत स्कूल के एक पूर्व कर्मचारी के आरोप से हुआ। उसने दावा किया था कि उसे बार-बार चर्च जाने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया था। उसने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसकी नौकरी खत्म कर दी गई।
कार्रवाई की मांग
वहीं, हिंदू संगठनों ने इन आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग और दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि शिक्षा और रोजगार देने के बहाने कर्मचारियों को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी शिकायतें मिली थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी
जबलपुर पुलिस ने कहा कि स्कूल कर्मचारियों से जुड़े धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में गठित एक समिति पहले ही पूरी कर चुकी है। आगे की कार्रवाई उस रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर की जाएगी।
मीडिया से बात करते हुए सीएसपी सोनू कुर्मी ने कहा कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ यकोई अन्य आपराधिक कृत्य साबित होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि धर्म परिवर्तन के आरोपों और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा,दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी।

