Homeभारतउत्तरप्रदेशगौतमबुद्ध नगर में 300 से ज्यादा जिम बंद करने की तैयारी, नोटिस...

गौतमबुद्ध नगर में 300 से ज्यादा जिम बंद करने की तैयारी, नोटिस के बाद शुरू होगा तगड़ा एक्शन

गौतमबुद्ध नगर में खेल विभाग ने बिना एनओसी चल रहे 300 से अधिक जिम‑फिटनेस सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।अंतिम नोटिस जारी कर नियम न मानने वालों को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में खेल विभाग ने बिना एनओसी चल रहे 300 से अधिक जिम ‑फिटनेस सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिले में चल रहे जिन जिम और फिटनेस सेंटरों के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं है, उनके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। अंतिम नोटिस जारी कर नियम न मानने वालों को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

अभी तक सिर्फ 59 संचालकों ने एनओसी ली है, कई बड़े ब्रांड भी सूची में हैं। विभाग का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले ऐसे केंद्रों को बंद कराया जाएगा। अंतिम नोटिस जारी करके शीघ्र ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

300 से अधिक एनओसी नहीं ले पाए

खेल विभाग पिछले कई महीनों से जिम और फिटनेस सेंटर के संचालकों से बार-बार एनओसी लेने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 300 से अधिक जिम संचालक अब भी एनओसी नहीं ले पाए हैं। खेल विभाग ने बताया कि नियम न मानने वाले जिम और फिटनेस सेंटरों को बंद कराने का कदम उठाया जाएगा। इसके पहले अंतिम नोटिस जारी कर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी।

59 जिम संचालकों ने एनओसी प्राप्त की

प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि अब तक केवल 59 जिम संचालकों ने खेल विभाग से एनओसी प्राप्त की है। इससे पूर्व में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाकों में किए गए निरीक्षण में कई स्थानों पर बिना एनओसी के जिम चलते पाए गए। जिले भर में 300 से अधिक जिम और फिटनेस सेंटरों को चिन्हित किया गया है। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा जाएगा, और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिमों को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

खेल विभाग के अधिकारी के अनुसार एनी टाइम फिटनेस, कल फिट, एनिडे फिटनेस, हाउस ऑफ फिटनेस, फिटनेस यार्ड, के 11 फिटनेस क्लब, एंकर फिटनेस क्लब, मैराखी फिटनेस स्टूडियो, द फॉरच जिम, एनएस फिटनेस क्लब, एएस फिटनेस क्लब, फिट फैक्ट्री जिम, फिटनेस 911, एक्सलूट फिटनेस जोन, एसके फिटनेस जिम समेत कई नामी सेंटरों ने अब तक एनओसी नहीं ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments