ड्रग्स केस में नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है लेकिन पुलिस की कस्टडी में भी नाना पटवारी की अकड़ कम नहीं हुई थी।
हाइलाइट्स
जीतू पटवारी के भाई ने पुलिस कस्टडी में दिखाई अकड़
ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया
हाथ पकड़ने पर पुलिसकर्मियों को झाड़ा
राजेंद्र नगर थाने में हुई पूछताछ
पुलिस कस्टडी में नाना पटवारी की अकड़
इंदौर: ड्रग्स के साथ गिरफ्तार दो युवकों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने नाना पटवारी के नाम लिए थे। इसके बाद पुलिस ने नाना पटवारी को हिरासत में लिया है। नाना पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब राजेंद्र नगर थाने पहुंची तो वह अकड़ दिखाने लगे।
दिखाने लगे अकड़
दरअसल, नाना पटवारी को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए राजेंद्रनगर थाना लेकर आई। गाड़ी से उतारकर जब पुलिसकर्मी नाना पाटेकर को अंदर ले जाने लगे तो वह अकड़ दिखाने लगे। पुलिसकर्मी जब नाना का हाथ पकड़े तो वह कहने लगे का कि हाथ छोड़, हाथ छोड़। आगे बढ़ने पर एक अन्य पुलिसकर्मी ने नाना पटवारी का हाथ पकड़ा तो उसे नाना ने कहा कि हट बे और हाथ झाड़कर दूर फेंक दिया।
नाना से थाने में हुई पूछताछ
इंदौर पुलिस ने ड्रग पैडलर से मिली सूचना के आधार पर नाना पटवारी से घंटों थाने में पूछताछ की है। साथ ही गिरफ्तार इरफान खान और रानी भाई के साथ कनेक्शन के बारे में भी पूछताछ हुई है। लेकिन नाना के तेवर कम नहीं हुए थे। घंटों की पूछताछ के बाद नाना पटवारी को थाने से छोड़ दिया गया है।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट में कलम बंद हुआ परिवार का बयान
नौ केस हैं दर्ज
इंदौर जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत ने कहा है कि नाना पटवारी के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज हैं। ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया था। अभी जांच प्रारंभिक दौर में है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सियासी पारा हो गया था गरम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाई को हिरासत में लेने पर कहा था कि यह राजनीतिक साजिश की तहत कार्रवाई की गई है। मैंने सरकार के बारे में कई खुलासे किए हैं। उसी का बदला लिया जा रहा है।

