Homeभारतमहाराष्ट्रा'शिवसेना का गुंडा राज', डॉक्टर-नर्स से मारपीट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, रमेश...

‘शिवसेना का गुंडा राज’, डॉक्टर-नर्स से मारपीट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग

मुंबई के कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अस्पताल में शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे द्वारा महिला डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे ‘गुंडाराज’ बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

मुंबई: शिवसेना (शिंदे) के कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे ने कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के शास्त्रीनगर अस्पताल एनआईसीयू वॉर्ड में बेड को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला डॉक्टर (गायनेकोलॉजिस्ट) और कई नर्सिंग स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना पर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना (शिंदु गुट) पर हमला बोला है। उन्होंने इसे शिवसेना का गुंडा राज बताया है। प्रियंका चतुर्वेदी KDMC में डॉक्टर-नर्स से मारपीट पर कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग की है।

एक्स पर शेयर किया वीडियो

एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि शिंदे सेना का गुंडाराज। ये सरकार के प्रतिनिधि हैं जो हिंसा करते हैं, महिलाओं पर हाथ उठाते हैं और आम तौर पर गुंडों जैसा बर्ताव करते हैं। कार्रवाई का मतलब सिर्फ़ FIR दर्ज करना नहीं, बल्कि गिरफ़्तारी और नौकरी से निकालना होना चाहिए।

डॉक्टरों ने दी हड़ताल के चेतावनी

वहीं इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। म्युनिसिपल कमिश्नर अभिनव गोयल ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए हड़ताल नहीं करने की अपील की है। एसीपी सुहास हेमाडे ने बताया कि डॉक्टर और नर्सों की शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने भी डॉक्टरों पर हमले की आलोचना की है।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना म्युनिसिपल अस्पताल में NICU बेड की उपलब्धता को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला के परिवार को बताया था कि डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को NICU केयर की जरूरत पड़ सकती है। एनआईसीयू वॉर्ड में बेड पहले से भरे हुए थे। डॉक्टरों ने परिवार को सलाह दी कि अगर बच्चे को एनआईसीयू में एडमिट करना पड़ा तो उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में जाना पड़ेगा। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। इस बीच शिवसेना कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल पहुंचेऔर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों-नर्सों से मारपीट की।

डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में कल दो डॉक्टरों और एक नर्स के साथ मारपीट के मामले में वैभव सालुंखे की शिकायत पर विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में चार पुरुषों और एक महिला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। सुभाष हेमाडे, ACP, डोंबिवली

मारपीट का वीडियो वायरल

मारपीट के बाद केडीएमसी के शास्त्री नगर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। म्युनिसिपल कमिश्नर अभिनव गोयल ने बताया कि मंगलवार देर शाम शास्त्री नगर हॉस्पिटल, रुक्मिणी बाई हॉस्पिटल और कई प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। कमिश्नर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर जरूरी अगले कदम उठाएगा। मॉनसून सीजन को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments