Homeभारतदिल्लीवजीराबाद: भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए की बेरहमी से...

वजीराबाद: भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

वजीराबाद क्षेत्र में चंदन सैनी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने डेढ़ महीने बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, भाई के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी।

नई दिल्ली: भाई के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर परिचित युवक की हत्या कर दी। डेढ़ महीने बाद नॉर्थ जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो और घटनास्थल से चाकू भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि 21 मई को वजीराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि जगतपुर पुश्ता रोड के पास यमुना खादर में एक युवक का शव पड़ा है। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान नेहरू विहार निवासी चंदन सैनी (34) के रूप में हुई। चंदन के खिलाफ पहले से स्नैचिंग, चोरी और सेंधमारी के कई मामले दर्ज थे। जांच में पता चला कि वारदात वाली रात चंदन एक ऑटो में घर से निकला था।

बदले की साजिश, फिर बेरहमी से हत्या

पुलिस को चंदन से पता चला कि चंदन की नेहरू विहार के तरुण उर्फ टन्नी से रंजिश थी। चंदन और उसके साथियों का तरुण के भाई सौरभ से झगड़ा भी हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने तरुण की तलाश शुरू की। वह धीरज और चचेरे भाई सनी के साथ फरार मिला। पता चला तीनों मुंबई, अमृतसर, कटरा, हरिद्वार, लोनी और अन्य जगहों पर लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। गुरुद्वारों में रुककर पहचान छिपा रहे हैं। 15 जुलाई को धीरज को लोनी से दबोचा गया। फिर तरुण और सनी को दिल्ली से पकड़ा गया। तरुण ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ हुई मारपीट और अपहरण की कोशिश का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments