Homeभारतदिल्लीदिल्ली में मर्सिडीज कार का कहर, स्कूटर सवार को मारी टक्कर… मौत

दिल्ली में मर्सिडीज कार का कहर, स्कूटर सवार को मारी टक्कर… मौत

पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 5 जुलाई को हुए हिट-एंड-रन हादसे में मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटर सवार दीपक की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था. पीसीआर कॉल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार का पता लगाया और वाहन मालिक से पूछताछ की.

पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक हिट-एंड-रन मामले में मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक यह हादसा 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुट ओवरब्रिज के पास हुआ था. इस मामले में लग्जरी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटर सवार को गंभीर रूप से घायल हालत में पाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक के तौर पर हुई.

जांच के दौरान पुलिस को एक PCR कॉलर से अहम जानकारी मिली. कॉलर ने बताया कि हरियाणा रजिस्ट्रेशन वाली एक मर्सिडीज कार ने स्कूटर को टक्कर मारी और मौके से भाग गई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाड़ी का पता लगाया गया और उसके रजिस्टर्ड मालिक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत नोटिस भेजा गया. मालिक ने बताया कि हादसे के समय अंश प्रताप सिंह कार चला रहा था.

जांच के आधार पर सिंह की पहचान आरोपी के तौर पर की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (तेज़ और लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल मर्सिडीज कार को ज़ब्त कर लिया गया है. इस जानलेवा हादसे की असल वजह और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments