राजगढ़ के मुंदड़ा कॉलोनी में किराए से रह रहे जेई की दूसरी पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया है। वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है।
हाइलाइट्स
राजगढ़ के मुंदड़ा कॉलोनी में तीसरी पत्नी के साथ जेई
दूसरी पत्नी ने आकर मचा दिया हंगामा
किराए के मकान में रहता था जेई
बिजली विभाग में पदस्थ जेई पर तीन शादी का आरोप
राजगढ़: जीरापुर नगर की मुंदड़ा कॉलोनी में शुक्रवार को विद्युत विभाग में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के पारिवारिक विवाद ने हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। दूसरी पत्नी के अचानक घर पहुंचने पर तीसरी पत्नी के साथ उसका आमना-सामना हो गया। इसके बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया। तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच कहासुनी, गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
किराए के मकान पर रहता है जेई
मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में पदस्थ जेई सुबोध कुमार मुंदड़ा कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वह पहले से दो विवाह कर चुका है और वर्तमान में तीसरी महिला के साथ रह रहा था।
दूसरी पत्नी पहुंची तो विवाद
इसी बीच दूसरी पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। घर में तीसरी पत्नी को देखकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
घटना के दौरान घर के बाहर शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर थाने ले गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हुकम चंद मीणा, थाना प्रभारी
गौरतलब है कि हंगामे के दौरान मोहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई थी। दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जेई दूसरी महिला को पत्नी मानने से इनकार कर रहा था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

