सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित सिन स्पा में पुलिस ने छापा मारकर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। स्पा मालिक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार महिलाओं को मुक्त कराकर मामले की आगे जांच शुरू कर दी गई।
स्पा की आड़ में दो हजार में हो रही थी जिस्म फरोशी
नई दिल्लीः सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित स्पा एक स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने ‘ सिन स्पा ‘ में रेड कर उसके मालिक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुल्तानी ढांडा, नबी करीम इलाके का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया, कल यानी 30 जून को पहाड़गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकुइयां रोड पर स्थित प्रॉपर्टी नंबर 15 की दूसरी मंजिल पर चल रहे सिन स्पा में ग्राहकों को लालच देकर पैसों के बदले यौन सेवाएं दी जा रही हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में एक टीम को तैयार किया गया।
पुलिस टीम ने एक फर्जी ग्राहक तैयार किया और उसे 2,000 रुपये देकर स्पा में भेजा।
जैसे ही फर्जी ग्राहक ने अंदर जाकर बात की, स्पा संचालक ने यौन सेवाओं के बदले पैसे एडवांस ले लिए और एक महिला को उसके साथ कमरे में भेज दिया।
जैसे ही सौदा पक्का हुआ और फर्जी ग्राहक कमरे में पहुंचा उसने पुलिस टीम को सूचना दे दी।
जिसके बाद टीम ने स्पा में दबिश दी। स्पा मालिक अजय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चार महिलाओं को मुक्त करवाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3400 रुपये, ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर और कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।
पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

