Homeभारतमहाराष्ट्रानागपुर में कुख्यात बदमाश शेखू के भतीजे की हत्या, बढ़ी गैंगवार की...

नागपुर में कुख्यात बदमाश शेखू के भतीजे की हत्या, बढ़ी गैंगवार की आशंका

नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में फुटाला झील के पास आपसी रंजिश में असद उर्फ अमन शेख की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अमन ने मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ लाला पांडे को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ लौटकर हमला कर दिया.

नागपुर में सोमवार की रात गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी. यह घटना फुटाला झील के पास हुई, जिससे शहर में एक बार फिर गैंगवॉर और हिंसा के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मृतक के शहर के कुख्यात बदमाश शेखू का भतीजा होने की जानकारी सामने आई है.

आपराधिक गिरोह चलाने के लिए जाना है गैंग

मृतक की पहचान असद उर्फ अमन शेख के रूप में हुई है. मुख्य आरोपियों की पहचान योगेंद्र उर्फ लाला पांडे और जंगली पांडे के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में देर रात कुछ अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लाला पांडे और जंगली पांडे, जो शहर के गिट्टीखदान क्षेत्र के निवासी हैं. सभी कथित तौर पर एक आपराधिक गिरोह चलाने के लिए जाने जाते हैं.

सोमवार शाम लाला पांडे फूटाला झील के पास मयूर जाधव नामक युवक की दुकान पर बैठा हुआ था. शाम करीब 7 बजे अमन शेख वहां पहुंचा और कथित तौर पर मयूर को धमकी दी. जब लाला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इस दौरान अमन ने कथित तौर पर लाला को दो थप्पड़ मार दिए. इसके बाद लाला ने अमन को धमकी दी और वहां से चला गया.

कुछ ही मिनटों बाद लाला अपने भाई जंगली पांडे और छह अन्य साथियों के साथ वापस फुटाला तालाब परिसर के पास पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने अमन शेख को घेर लिया और चाकू व तलवारों से उस पर हमला कर दिया. अमन अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसकी हत्या कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय फुटाला क्षेत्र में न तो कोई पुलिस वाहन मौजूद था और न ही कोई बीट मार्शल या गश्ती दल तैनात था. गिट्टीखदान पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. अमन शेख की हत्या के बाद गिट्टीखदान क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की आशंका बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन में चिंता का माहौल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments