Homeभारतदिल्लीमध्यप्रदेश का फर्जी स्टिकर, झंडा… दिल्ली के लाडो सराय से जब्त हुई...

मध्यप्रदेश का फर्जी स्टिकर, झंडा… दिल्ली के लाडो सराय से जब्त हुई संदिग्ध SUV

दिल्ली में एक एसयूवी पर लगे कथित फर्जी ‘पार्लियामेंट ऑफ इंडिया’ पार्किंग स्टिकर और सांसद के झंडे ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. जांच के बाद गाड़ी को दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके से जब्त कर लिया गया है.

दिल्ली में एक काले रंग की स्कॉर्पियो पर नकली पार्लियामेंट ऑफ इंडिया पार्किंग स्टिकर और सांसद का झंडा लगा देखकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. जांच के बाद पुलिस ने इस गाड़ी को दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके से जब्त कर लिया है.

ये मामला 21 जून का है. हरियाणा के मुरथल में मन्नत हवेली रेस्टोरेंट के पास शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर इस गाड़ी को देखा गया था. गाड़ी पर ‘भारत की संसद’ का स्टिकर देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति को शक हुआ. उसने तुरंत इसकी जानकारी संसद भवन के कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं.

पुलिस ने जब गाड़ी के नंबर की जांच की, तो पता चला कि संसद की तरफ से इस गाड़ी के लिए कोई आधिकारिक पार्किंग स्टिकर जारी नहीं किया गया था. इसके बाद करीब रात 8 बजकर 45 मिनट पर संदिग्ध एसयूवी को तलाशने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया. गाड़ी के नंबर और पते की मदद से पुलिस दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके में पहुंची.

लाडो सराय में एक घर के बाहर संदिग्ध एसयूवी खड़ी मिल गई. पुलिस के अनुसार, गाड़ी पर उस वक्त भी नकली पार्लियामेंट ऑफ इंडिया का पार्किंग लेबल और सांसद का झंडा लगा हुआ था.

पुलिस की कार्रवाई

पूछताछ में पता चला कि इस गाड़ी को प्रमोद चौधरी का बेटा देव चौधरी चलाता है. जब पुलिस ने उनसे सांसद से जुड़े होने के दस्तावेज मांगे, तो परिवार कोई भी सबूत नहीं दिखा सका. पुलिस को शक है कि इस नकली स्टिकर और झंडे का इस्तेमाल समाज में रौब दिखाने और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए किया जा रहा था.

पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि ये नकली स्टिकर और झंडा कहां से लाया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments