Homeभारतमहाराष्ट्राडांस, म्यूजिक, मस्ती, डाइव और रिसॉर्ट के पूल में युवक की मौत,...

डांस, म्यूजिक, मस्ती, डाइव और रिसॉर्ट के पूल में युवक की मौत, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग की खबर हिला देगी

महाराष्ट के सिंधुदुर्ग से दुखद खबर सामने आई है। यहां वायारी (तालुका मालवण) के एक रिजॉर्ट में 25 साल के एक युवक की स्विमिंग पूल में चोट लगने से मौत हो गई। वह अपने 9 दोस्तों के साथ पूल पार्टी करने गया था। उसने ऊंचाई से पूल में छलांग लगाई और उसका सिर सीधे पूल की फर्श पर जाकर टकरा गया।

महाराष्ट्र पूल हादसा

पुणे : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक रिज़ॉर्ट में कम गहरे स्विमिंग पूल में सिर के बल कूदने से 25 साल के एक टूरिस्ट की मौत हो गई। इस दुखद घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान कोल्हापुर जिले के श्रेणिक मिलिंद टाकले के तौर पर हुई है। वह अपने 9 दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी 20 जून को मालवन के वायरी इलाके में स्थित रिज़ॉर्ट में यह घटना हुई।

हादसे से कुछ देर पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ग्रुप को पूल के पास डांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड बाद, टाकले करीब आठ से दस फीट की ऊंचाई पर चढ़ते हैं और स्विमिंग पूल के उस कम गहरे हिस्से में सिर के बल कूद जाते हैं जो बच्चों के लिए बना था।

कूदते ही टकराया सिर

पूल की गहराई सिर्फ़ चार फीट के आसपास थी। कूदने की रफ़्तार और ज़ोर की वजह से टाकले का सिर पूल की तली से टकराया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त उसे मालवन रूरल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इस मामले की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर गणेश माने की देखरेख में की जा रही है।

वीडियो में क्या

पूल में हुई इस घटना जो वीडियो सामने आया है, वह हिला देनेवाला है। इसमें दिख रहा है कि दोस्त पूल में पार्टी कर रहे हैं। कुछ पानी के अंदर और कुछ बाहर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। तेज गाने बज रहे हैं। एक दोस्त ऊंचाई पर खड़े होकर डांस करता है और पूल में छलांग लगाता है। वह पूल से निकलता है और किनारे डांस करने लगता है। उसके बाद श्रेणिक मिलिंद टाकले की ओर कैमरा मुड़ता है और दिखाई दे रहा है कि श्रेणिक ऊंचाई पर खड़ा होकर डांस कर रहा है और फिर पूल में कूद जाता है। सारे दोस्त तेज डांस करने लगते हैं। इसी बीच अचानक श्रेणिक का शरीर पानी के ऊपर आता है। यहां उसके सिर से खून बहता है तो दोस्त घबरा जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments