दिल्ली मेट्रो ने 6 स्टेशनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसलिए अगर आप इन स्टेशनों में से किसी एक से भी यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो प्लानिंग करने से पहले सतर्क हो जाइए।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की तरफ से 6 मेट्रो स्टेशनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन स्टेशनों पर एस्केलेटर की मरम्मत का काम चल रहा है। DMRC का दावा है कि बेहतर सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, ग्रीन और येलो लाइन के 6 स्टेशनों पर एस्केलेटर का बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
किन स्टेशनों पर चल रहा काम
- महाराजा सूरजमल स्टेडियम ग्राउंड से कॉनकोर्स
- पीरागढ़ी निचला कॉनकोर्स से ऊपरी कॉनकोर्स
- उद्योग नगर ग्राउंड से कॉनकोर्स
- मुंडका प्लेटफॉर्म-2 का कॉनकोर्स
- इफको चौक प्लेटफॉर्म-1 का कॉनकोर्स
- एमजी रोड प्लेटफॉर्म-1 का कॉनकोर्स
लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सलाह
इतना ही नहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने साफ-साफ यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान संबंधित स्टेशनों पर मौजूद लिफ्ट काइ इस्तेमाल करने से बचें। डीएमरसी के बयान का अर्थ है कि एस्केलेटर की बड़ी पैमाने पर मरम्मत होने के कारण परेशानी से बचने के लिए लिफ्ट का उपयोग बेहतर विकल्प हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा नेटवर्क
भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सबसे बड़ी और व्यस्ततम रैपिड ट्रांज़िट (मेट्रो) प्रणाली है। दिल्ली के अलावा यह फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम को आपस में जोड़ती है। इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) संचालित करता है।

