Homeभारतमध्यप्रदेशमंत्री हो तो ऐसा! खड़े-खड़े ट्रेन का समय बदलवा दिया, सिंधिया के...

मंत्री हो तो ऐसा! खड़े-खड़े ट्रेन का समय बदलवा दिया, सिंधिया के फोन के बाद अब 45 मिनट देरी से आएगी मेमू ट्रेन

क्या आपने कभी सुना है कि किसी मंत्री ने खड़े खड़े फोन लगाकर ट्रेन के आने-जाने का समय बदलवा दिया हो! लेकिन एमपी में यह संभव है। दरअसल गुना में मेमू ट्रेन को हरी​झंडी दिखाने के बाद लोगों की डिमांड पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डीआरएम को फोन लगाकर ट्रेन के वापसी का समय 45 मिनट आगे बढ़वा दिया…

गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन पर बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का एक अलग ही जनसेवक रूप देखने को मिला, जब उन्होंने स्थानीय और दैनिक यात्रियों की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया। सिंधिया ने मौके पर ही मौजूद रेलवे के डीआरएम को निर्देश देकर मेमू ट्रेन की वापसी का समय 45 मिनट आगे बढ़वा दिया, ताकि इंदौर से आने वाले यात्रियों को अशोकनगर, मुंगावली और बीना के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सके।

चार दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को पूरी तरह विकास और जनसेवा के रंग में रंगे नजर आए। सुबह से लेकर देर रात तक सिंधिया ने स्वास्थ्य, कृषि, रेलवे और धार्मिक आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और गुना वासियों को करोड़ों रुपये की सौगातें दीं।

गुना स्टेशन से बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी।
यात्रियों की मांग पर सिंधिया ने मौके पर ही लिया त्वरित निर्णय।
डीआरएम को निर्देश देकर मेमू ट्रेन की वापसी 45 मिनट आगे बढ़वाई।
इंदौर से आने वाले यात्रियों को अशोकनगर, मुंगावली और बीना के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
स्थानीय और दैनिक यात्रियों ने फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

बीना-रुठियाई मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों के लिए बदला समय

इससे पहले, रात के समय केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन पहुंचकर बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह नई रेल सेवा विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद किफायती साबित होगी।

नन्हें बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स

सिंधिया ने अपने दिन की शुरुआत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत की। उन्होंने नन्हें-मुन्हें बच्चों को अपने हाथों से ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बच्चों को दुलारते और उन्हें उपहार बांटते हुए बेहद सहज अंदाज में नजर आए।

3 करोड़ की आधुनिक फल-सब्जी मंडी का शिलान्यास

गुना के विकास में एक और बड़ा अध्याय जोड़ते हुए सिंधिया ने शहर के बायपास के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नवीन एवं आधुनिक फल-सब्जी मंडी का भूमिपूजन करते हुए कहा कि, ‘यह मंडी हमारे अन्नदाताओं, फल-सब्जी उत्पादक किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव है। हमारा संकल्प है कि गुना का प्रत्येक किसान अपनी मेहनत का सही मूल्य पाए और आत्मनिर्भर बने।’

‘मन की बात’ सुन बूथ समिति का किया सम्मान

मंडी के भूमिपूजन से पहले सिंधिया ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण सुना। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सेन के साथ बैठकर पूरा कार्यक्रम सुना और बाद में बूथ समिति के सदस्यों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान सिंधिया ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद डीआरएम को निर्देश दिए कि इस मेमू ट्रेन को रुठियाई से शाम 8 बजे के स्थान पर 45 मिनट की देरी से चलाया जाए। इससे इंदौर से आने वाले यात्रियों का संपर्क अशोकनगर, मुंगावली और बीना से आसानी से जुड़ सकेगा। सिंधिया ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments