Homeभारतउत्तरप्रदेशकानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग विमान हादसा; महिला कैडेट पायलट घायल,...

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग विमान हादसा; महिला कैडेट पायलट घायल, DGCA ने दिए जांच के आदेश

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट से हादसे की घटना सामने आई है। मामला सामने आने के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर 26 जून की देर शाम को एक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रेनी महिला केडेट प्लेन रुकने पर इंजन बंद हुए बिना उतर गई। इससे वह प्रोपेलर इंजन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला ट्रेनी पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीजीसीए ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना के संबंध में DGCA ने दिए अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा है कि 26 जून को Garg Aviation (FTO) का ट्विन-इंजन P2006T छोटा प्लेन (VT-NBV) कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग में लगा हुआ था। विमान में फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे। लैंडिंग के बाद ट्रेनी पायलट ने इंजन चलते रहने के दौरान विमान से उतरने की कोशिश की थी।

महिला कैडेट गंभीर रूप से जख्मी

हादसे में महिला कैडेट की प्रोपेलर से टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण कैडेट की पीठ में चोट आई है। उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए शामिल इंस्ट्रक्टर को जांच लंबित रहते उड़ान प्रशिक्षण ड्यूटी से हटा दिया गया है।

मामले में साफ किया गया कि इंस्ट्रक्टर जांच पूरी होने तक टर्निंग फ्लाइट नहीं उड़ा पाएंगे। साथ ही, DGCA ने इस VT-NBV विमान को भी जांच पूरी होने तक उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं। DGCA इस मामले की जांच कर रही है।

इंस्ट्रक्टर किए गए ऑफ रोस्टर

DGCA के आदेश के तुरंत बाद इंस्ट्रक्टर को ऑफ-रोस्टर कर दिया गया। साथ ही विमान VT-NBV को ग्राउंड कर दिया गया। इसका अर्थ यह हुआ कि जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भर सकेगा। डीजीसीए और संबंधित एजेंसियों की ओर से घटना के सभी कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments