Homeभारतमध्यप्रदेशइंदौर के पॉश कॉलोनी में हो रहा था 'काला काम', देसी भी...

इंदौर के पॉश कॉलोनी में हो रहा था ‘काला काम’, देसी भी कर रहे थे तैयार, छापे में फटी रह गई पुलिस की आंखें

मध्यप्रदेश के इंदौर के पॉश एरिया तुलसी नगर में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस और आबकारी टीम ने दबिश देकर लाखों का माल जब्त किया है। साथ ही वहां देसी शराब भी बनाई जा रही थी।

इंदौर: पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले तुलसी नगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने तीन मंजिला मकान पर छापा मारकर वहां संचालित हो रही अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 144 बल्क लीटर देसी शराब, हजारों नकली लेबल और होलोग्राम समेत शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। इसके तार अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को तुलसी नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभाग की टीम ने करीब तीन दिनों तक सिविल ड्रेस में इलाके की निगरानी की उसके बाद ने योजनाबद्ध तरीके से भवन पर दबिश दी।

मकान के अंदर शराब की फैक्ट्री मिली

छापेमारी के दौरान टीम को मकान के भीतर पूरी तरह से तैयार अवैध शराब निर्माण यूनिट मिली। यहां शराब तैयार करने से लेकर उसकी पैकेजिंग तक का काम किया जा रहा था। कार्रवाई में 16 पेटियों में भरी 144 बल्क लीटर देसी शराब जब्त की गई। इसके अलावा भारी मात्रा में स्प्रिट, कैरेमल, पैकिंग सामग्री, विभिन्न ब्रांडों के हजारों डुप्लीकेट लेबल, नकली होलोग्राम, शराब की बोतलों के ढक्कन, कार्टून, दो बड़ी ब्लेंडर मशीनें और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। विभाग ने पूरे परिसर को सील कर दिया है।

राजस्थान में प्रचलित ब्रांडों के स्टीकर मिले

जांच के दौरान अधिकारियों को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बिकने वाली शराब के लेबलों के साथ-साथ राजस्थान में प्रचलित कई ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री भी मिली है। इससे यह आशंका हुई है कि यह गिरोह केवल इंदौर तक सीमित नहीं था बल्कि दूसरे राज्यों तक भी इसका नेटवर्क फैला हुआ हो सकता है। आबकारी विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि नकली शराब किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद

अवैध शराब के कारोबारी अब सेफ जगहों का कर रहे इस्तेमाल
इंदौर में लगातार पकड़े जा रहे हैं शराब तस्करी
असली के नाम पर नकली शराब बेचकर मोटी कमाई
आरोपियों से पूछताछ कर रही है इंदौर पुलिस

विनोद हुआ गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जब्त शराब और अन्य सामग्री की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि तैयार की जा रही शराब पूरी तरह नकली थी या फिर उसमें ऐसे तत्व शामिल थे जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments