Homeभारतमध्यप्रदेशग्वालियर: कम कीमत पर पेट्रोल देने से किया मना, बदमाशों ने युवक...

ग्वालियर: कम कीमत पर पेट्रोल देने से किया मना, बदमाशों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

ग्वालियर के थाटीपुरा इलाके में बदमशों ने एक युवक को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कम कीमत पर पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। युवक 40 परसेंट झुलस गया है। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवक की शरीर में लगी आग को बुझाया। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

तीन में से दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने तीन में से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा घटनाक्रम थाटीपुर इलाके का है और घटना का समय मंगलवार की रात का है। जानकारी के अनुसार थाटीपुर इलाके में आकाश सेंगर नाम का युवक रात के वक्त जरूरतमंद लोगों को पेट्रोल बेचने का काम करता है। मंगलवार की रात को बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश थाटीपुर इलाके में पहुंचे थे। इन बदमाशों के नाम सचिन गुर्जर, अनुज गुर्जर और अरविंद बताए गए हैं।

बदमाशों ने पेट्रोल की मांग की

बदमाशों ने आकाश सेंगर से पेट्रोल मांगा। पेट्रोल की कीमत को लेकर आकाश और इन तीनों बदमाशों के बीच विवाद होने लगा। बदमाश आकाश से कम कीमत में पेट्रोल मांग रहे थे। इसके अलावा बदमाशों पर आकाश के पहले से ही पेट्रोल के ढाई सौ रुपए आ रहे थे। इसी पैसे के लेनदेन को लेकर बात बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने आकाश पर बोतल से निकलकर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

आग लगाकर भागे बदमाश

आग लगते ही आकाश बुरी तरह तड़पने लगा। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने भाग कर आकाश के शरीर में लगी आग को पानी डालकर बड़ी मुश्किल से बुझाया। इसके बाद आकाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि आकाश 40% तक झुलस गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments