Homeभारतदिल्लीदिल्ली दरिंदगी: फुटपाथ से सोती 10 साल की बच्ची को अगवा कर...

दिल्ली दरिंदगी: फुटपाथ से सोती 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप-हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना घटना हुई है. एक दस साल की बच्ची को पहले अगवा किया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई. आरोपी इस दौरान नशे में चूर था. पुलिस ने आरोप को पकड़ लिया है. हालांकि, जब उसे घटनास्थल पर लेकर जाया जा रहा था तो वो भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने गोली चलाई और वह घायल हो गया.

दिल्ली में एक फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. महरौली इलाके में एक 10 साल की बच्ची के साथ बहुत बड़ा अपराध हुआ है. सोमवार रात बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी. इसी दौरान एक नशे में डूबा हुआ ड्राइवर उसे जबरन उठा ले गया. कुछ घंटों बाद पुलिस ने तेजी से काम करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. बाद में उसने भागने की कोशिश भी की. एनकाउंटर में फिर उसे पैर में गोली लगी. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. यह खबर पूरी दिल्ली को हिला देने वाली है.

सोमवार रात की बात है. एक 10 साल की बच्ची अपने माता पिता, दो बहनों और एक भाई के साथ दिल्ली के महरौली इलाके में सीडीआर चौक के पास फुटपाथ पर सो रही थी. यह परिवार वहीं फुटपाथ पर रहता था.

उस समय वहां एक ड्राइवर आया जिसका नाम बबलू बताया जा रहा है. वो नशे में था और किसी सवारी का इंतजार कर रहा था. उसने देखा कि बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही है. इसके बाद उसने बच्ची को जबरन उठाया और अपनी गाड़ी में डालने की कोशिश की.

इस दौरान बच्ची की नींद खुल गई और वो चिल्लाने लगी. उसका शोर सुनकर बच्ची का पिता गाड़ी के पीछे दौड़ा. लेकिन तब तक आरोपी बच्ची को लेकर गाड़ी से भाग चुका था. पिता ने तुरंत पुलिस को पीसीआर कॉल करके सूचना दी.

कॉल मिलते ही महरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू किया. फुटेज में साफ दिख रहा था कि आरोपी बच्ची को उठा कर ले जा रहा है. लेकिन गाड़ी की सिर्फ परछाई दिख रही थी, गाड़ी का नंबर साफ नहीं था.

पुलिस ने और गहराई से फुटेज चेक किया तो पता चला कि वो गाड़ी उस जगह करीब एक घंटे से खड़ी थी. गाड़ी सुबह करीब 4 बजे वहां पहुंची थी जहां बच्ची सो रही थी, और करीब 5 बजे बच्ची को उठाया गया.

इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी. पुलिस ने रैपिडो, ओला और उबर कंपनियों से उस इलाके की जानकारी मांगी. साथ ही उस रूट के आगे पीछे के भी सीसीटीवी फुटेज देखे गए. इस तरह पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली और यह भी पता लगा लिया कि गाड़ी कौन चला रहा था.

फिर पुलिस ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन और आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिए उसे ट्रैक किया. आरोपी विकासपुरी इलाके में मिला और वहीं से उसे पकड़ लिया गया. यानी अपहरण की घटना के सिर्फ 4 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो पहले उसने कहा कि उसे बच्ची के बारे में कुछ नहीं पता. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो उसने सच बताना शुरू किया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को मार दिया है.

आरोपी ने बताया कि बच्ची को अगवा करने के बाद वो उसे करीब 20 किलोमीटर दूर गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर ले गया. रास्ते में उसने बच्ची को गाड़ी के अंदर बांध दिया था ताकि वो भाग न सके. इसके बाद उसने एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी और बच्ची को पास के जंगल में ले गया.

वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और उसका गला गमछे से घोंट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने बच्ची का शव वहीं छोड़ दिया और वहां से चला गया.

इसके बाद आरोपी ने गुरुग्राम से एक और सवारी को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे विकासपुरी छोड़ने गया. पुलिस ने उसे ठीक वहीं पकड़ लिया.

पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी पर पहले से बिहार में लड़ाई झगड़े के पांच केस दर्ज हैं. आरोपी की पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते हैं.

मंगलवार शाम पुलिस आरोपी को क्राइम स्पॉट पर ले जा रही थी, तभी आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की. इसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी.

इस पूरी घटना के बाद पुलिस अब ऐप बेस्ड टैक्सी कंपनियों को नोटिस भी जारी करने वाली है. पुलिस यह जानना चाहती है कि आपराधिक बैकग्राउंड वाला यह ड्राइवर आखिर टैक्सी कैसे चला रहा था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments