नागदा। यात्री सुविधाओं के विकास एवं जनहित कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी राजेश सकलेचा के नेतृत्व में यात्री विकास एवं सुझाव मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से नितिन जैन (उन्हेल वाले) को अध्यक्ष, रवि चौहान (पिपलोदा बागला वाले) को सचिव तथा दीपक जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं गौतम लश्करी, जीवनलाल जैन, दिनेश सेठिया और प्रकाश मालपानी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मंच के नए संकल्प आपका सुझाव, हमारा संकल्प के साथ यात्रियों की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। राजेश सकलेचा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इन्होने दी बधाई –
अनिल शर्मा विनायक, दुर्गेश राठोड, डा० चंदनारायण शुक्ला, हिमांशु वासु ओक्षा, निलेश जैन सोलकी, राजेन्द्रकुमार जैन,निमर्ल जैन, मनोज गांग, धर्मेन्द्र बम, मनीष चपलोत, प्रमोद कोठारी, ओमप्रकाश शर्मा, आतु बाबा, संदीप धावरे, राजकुमार जैन, हेमन्त कोठारी, जितेन्द्र खेमसरा, प्रदीप जैन, मनोज सोनी, अभिषेक अग्रवाल, शरद जैन,सुनिल सकलेचा, अनुज नाहर, अमित बम, मनीष भंडारी। नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट। 9179662633

