Homeभारतउत्तरप्रदेश'चंपत राय पूजनीय हैं, गलत करने वाले को सजा मिलेगी', राम मंदिर...

‘चंपत राय पूजनीय हैं, गलत करने वाले को सजा मिलेगी’, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर बोले डिप्टी CM केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी दौरे के दौरान अयोध्या विवाद, चंपत राय के प्रोटोकॉल और समाजवादी पार्टी पर खुलकर बात की. उन्होंने पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान का समर्थन करते हुए सभी मुसलमानों के पुरखों को भगवान श्रीराम बताया.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दो दिवसीय झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने और चंदा चोरी के आरोपों पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित रामभक्त हैं.

गौरतलब है कि अयोध्या प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन प्रोटोकॉल में चंपत राय की जगह उनके प्रतिनिधि को भेजने की बात सामने आई है, जिसे एसआईटी पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है. इस पर डिप्टी सीएम ने साफ किया कि आरोप लगना अलग बात है, मामले की जांच चल रही है और जिस भी व्यक्ति या कर्मचारी ने गलत किया होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सब मुसलमान पहले हिंदू ही थे और जब हिंदू थे तो सबके पुरखे भगवान राम हैं. हम लोग उन्हें भगवान मानते हैं और वह उन्हें अपने पुरखे मानते हैं. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दी जा रही बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि लोगों को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए क्योंकि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है.

शिवपाल यादव को केशव मौर्य की दो टूक

सपा नेता शिवपाल यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हमने केशव को कई बार हराया है’, डिप्टी सीएम ने तीखा पलटवार किया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिवपाल यादव बड़े नेता हैं, वह केशव जी के चक्कर में न पड़ें और पहले अपने भतीजे को संभालें. चंपत राय के बचाव में उन्होंने आगे कहा कि वह हनुमान जी महाराज की तरह भगवान श्रीराम की सेवा में रहते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments