Homeभारतमध्यप्रदेश'तुम बैठो, मामा खड़ा रहेगा तुम्हारे लिए', मंच पर आते ही शिवराज...

‘तुम बैठो, मामा खड़ा रहेगा तुम्हारे लिए’, मंच पर आते ही शिवराज सिंह ने लूट लिया मजमा, इस बात से भड़के थे पूर्व सीएम

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। मंच पर वह गुस्सा हुए। शिवराज सिंह ने कहा- मामा जनता का सेवक है और उनके लिए खड़ा रहेगा।

रायसेन: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे। रायसेन जिले में आयोजित जन कल्याण शिविर के दौरान शिवराज सिंह चौहान गुस्सा हो गए। हालांकि गुस्से में उन्होंने ऐसी बात कही की लोगों ने जमकर तालियां बजाई और ‘मामा’ के नारे लगाने लगे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जन कल्याण शिविर में शिवराज सिंह चौहान को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान मंच से कहा गया कि शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं सभी लोग खड़े होकर ताली बजाएं। जनता से खड़े होकर ताली बजवाने की बात सुनकर शिवराज सिंह चौहान नाराज हो गए। शिवराज सिंह चौहान ने माइक पर ऐसा करने वाले नेता को फटकार भी लगाई।

शिवराज ने कहा- मामा खड़ा रहेगा

शिवराज सिंह चौहान ने माइक पकड़ते ही कहा- ये गलत बात है, बार-बार जनता से खड़े होकर ताली बजवाना। मैं इस पर आपत्ति करता हूं। जनता हमारी भगवान है और हम उसके सेवक हैं। बार-बार खड़े होकर ताली बजाने के लिए क्यों कहा जा रहा है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तुम लोग बैठ जाओ, तुम्हारे लिए मामा खड़ा रहेगा। शिवराज सिंह चौहान की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर ताली बजाई।

कार्यक्रम को किया संबोधित

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भाइयों और बहनों, अभी मकानों का फिर से सर्वे चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को मकान मिले। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि- गरीब इज्जत से अपनी जिंदगी गुजार सके, इसके लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई योजनाएं हैं।

फिर दिखा शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज
पूर्व सीएम ने मंच से लगाई फटकार
शिवराज ने कहा- खड़े होकर ताली नहीं बजाना है
मामा आपका सेवक है, वह आपके लिए खड़ा रहेगा

पंचायतों को सीधे मिलेगी राशि

उन्होंने कहा कि देशभर में खेत बचाओ अभियान चल रहा है। जिसमें किसानों को बताया जा रहा है कि कौन-सी खाद कितनी देनी है और किस जमीन में कौन-सी फसल, फल या सब्जी बेहतर होगी। विकसित भारत – जी राम जी के तहत मध्य प्रदेश को अगले 9 महीनों के लिए लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये दी है। यह राशि सीधे पंचायतों के विकास कार्यों में लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments