Homeभारतमहाराष्ट्रा'ये एक्शन का रिएक्शन था…', भाजपा नेता ने फेरीवाले को पीटने पर...

‘ये एक्शन का रिएक्शन था…’, भाजपा नेता ने फेरीवाले को पीटने पर दी सफाई, वायरल हुआ वीडियो वायरल

वसई-विरार में भाजपा नगरसेवक अशोक शेलके का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे अवैध स्टॉल लगाने वाले फेरीवाले की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. शेलके ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा कि फेरीवालों के कारण स्थानीय लोगों को सुरक्षा और आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं. ये सिर्फ ‘एक्शन का रिएक्शन’ था.

भाजपा के गटनेता और नगरसेवक अशोक शेलके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे एक सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फेरीवाले की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है.

वसई-विरार महानगरपालिका की टीम नालासोपारा पूर्व में स्थित डी-मार्ट के सामने अवैध स्टॉलों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इसी कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद फेरीवालों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई.

आरोप है कि इसी बीच एक फेरीवाले ने भाजपा कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया. अपने कार्यकर्ता को पिटता देख मौके पर मौजूद भाजपा नगरसेवक अशोक शेलके गुस्से में आ गए और उन्होंने उस फेरीवाले की पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अशोक शेलके ने अपने कदम को सही ठहराया है. शेलके का कहना है कि वहां अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फेरीवालों की वजह से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

मात्र 100 मीटर के छोटे से दायरे में लगभग 150 गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है. सड़क पर इस कदर भीड़ और अतिक्रमण था कि वहां से एक एम्बुलेंस का गुजरना भी नामुमकिन हो गया था.

शेलके ने स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने फेरीवाले को पीटा है. उन्होंने कहा कि जब महानगरपालिका की कार्रवाई के बीच फेरीवाले ने उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया. नेताजी ने इस पूरी घटना को ‘एक्शन का रिएक्शन’ करार दिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments