Homeभारतउत्तरप्रदेशबेटा IPS, पिता से 2.27 करोड़ रुपये की ठगी, बाराबंकी में 5...

बेटा IPS, पिता से 2.27 करोड़ रुपये की ठगी, बाराबंकी में 5 पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?

बाराबंकी शहर क्षेत्र के निवासी मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला ने रियल स्टेट कारोबारी पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

IPS के पिता से ठगी का मामला

यूपी के बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मध्य प्रदेश कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के पिता राधाकांत शुक्ला ने नगर कोतवाली में होटल एवं रियल एस्टेट कारोबारी समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जमीन खरीदने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये लिए गए, लेकिन जमीन किसी और को बेच दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी नगर क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी आईपीएस आदर्शकांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला ने वर्ष 2018 से 2024 के बीच उन्होंने करीब 13,150 वर्गफीट भूमि खरीदने के लिए कुल 2.27 करोड़ रुपये दिए थे। उनका दावा है कि यह धनराशि परिवार का सोना बेचकर जुटाई गई थी। आरोप है कि रियल स्टेट कारोबारी विवेक गुप्ता, निवेद प्रताप सिंह उर्फ गोलू , शुभी सिंह, भावना रानी और विशाल ने जमीन दिलाने का आश्वासन देकर रकम ली, लेकिन बाद में उसी जमीन को अन्य लोगों को बेच दिया।

दुबई में कारोबार शिफ्ट करने के आरोप

राधाकांत शुक्ला के मुताबिक, उनके द्वारा रकम वापस मांगने पर उन्हें केवल 1.05 करोड़ रुपये लौटाए गए। इस दौरान सोने की कीमतों में भारी वृद्धि होने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि शेष धनराशि अब तक वापस नहीं की गई और भुगतान के नाम पर लगातार टालमटोल की जाती रही। पुलिस को दी तहरीर में दुबई कनेक्शन का भी जिक्र करते हुए आरोपियों के विदेश में कारोबार स्थापित करने और वहां शिफ्ट होने की तैयारी का दावा किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं आरोपी कारोबारी निवेद प्रताप सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शुक्ला द्वारा करीब 1.27 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिनमें से 1.05 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं और केवल 22 लाख रुपये बकाया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता अतिरिक्त ब्याज की मांग कर रहे हैं। कारोबारी ने चेक में ओवरराइटिंग किए जाने का भी दावा किया है।

नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मयूर विहार कॉलोनी निवासी राधाकांत शुक्ला की शिकायत पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments