Homeभारतमध्यप्रदेश'तुम मुझे इंजॉय करा दो', क्रबिस्तान लेकर युवक को पहुंचा डॉक्टर टच...

‘तुम मुझे इंजॉय करा दो’, क्रबिस्तान लेकर युवक को पहुंचा डॉक्टर टच करने लगा प्राइवेट पार्ट, लोगों ने जमकर पीटा

उमरिया में एक सिविल सर्जन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक सिविल सर्जन डॉक्टर की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ डॉक्टर केसी सोनी पर एक युवक ने यौन शोषण का आरोप लगाया। जिसके बाद भीड़ ने जमकर पिटाई की। वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी ने मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी और कैश पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है।

खुद को बताया मैं यहां नया हूं

पीड़ित युवक ने बताया कि मैं सगरा चौराहे में बैठा था। वहां से केसी सोनी निकले और कहा कि बोले कि मुझे सिगरेट पीना है। मैं उन्हें पता बता दिया लेकिन उन्होंने कहा कि मैं उमारिया में नया हूं जिस कारण से मुझे कोई जानकारी नहीं है। उसके बाद मैंने उन्हें सिगरेट लाकर दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अकेले और सड़क में नहीं पीता हूं। चलो कहीं किनारे में चलकर पीते हैं।

क्रबिस्तान में ले जाकर किया गलत काम

इसके बाद वह मुझे सगरा मंदिर के पीछे एक कब्रिस्तान में लेकर गए। इस दौरान उन्होंने मुझसे मेरे बारे में जानकारी ली और फिर कहा कि तुम मुझे इंजॉय करा दो तो मैं समझ जाऊंगा तुम किस तरह के आदमी हैं। युवक ने कहा कि मैं समझ नहीं पाया कि वह किस तरह के इंजॉय की बात कर रहे हैं। इसके बाद वह मेरे प्राइवेट पार्ट को टच करने लगे। मैंने मना किया और अपने भाई को फोन किया।

डॉक्टर ने लगाया लूट का आरोप

जब मेरे भाई मौके पर आए तो वह आरोप लगाने लगे कि तुम सब लोगों ने मेरे 15 हजार रुपये, सोने की चैन लूट लिए हो। जिसके बाद भीड़ ने डॉक्टर की जमकर पिटाई की। हालांकि इस मामले में डॉक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल सर्जन डॉक्टर से लोगों ने की मारपीट
युवक ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

क्या कहा पुलिस ने

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि घटना 8 जून की है। रात 11 बजे के करीब दो पक्ष थाने आए और दोनों पक्षों ने अपना आवेदन दिया है। दोनों के आवेदन पर जांच की जा रही है, जांच उपरांत जो भी सामने आयेगा वैसी वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं, वीडियो वायरल हुआ है इसकी भी जांच करेंगे। जांच के बाद मामले की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments