Homeभारतदिल्लीदिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर को पल्सर सवारों ने दिखाया ठेंगा, बदमाशों...

दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर को पल्सर सवारों ने दिखाया ठेंगा, बदमाशों ने चलती बाइक से लूटा डेढ़ करोड़ का कैश

दिल्ली के चांदनी चौक के पास दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर डेढ़ करोड़ रुपये की लूट हुई। रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों से बदमाशों ने कैश बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर क्राइम ब्रांच के साथ जांच कर रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली में कल बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े वारदात कर लॉ एंड ऑर्डर को ठेंगा दिया। दरअसल बदमाशों ने चांदनी चौक स्थित कूचा घासीराम में डेढ़ करोड़ रुपये देने जा रहे एक कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने पिस्टल तान कर्मचारियों से कैश वाला बैग लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना नॉर्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई। पुलिस मामले में लूट का केस दर्ज छानबीन कर रही है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं।

पुलिस सूत्र ने बताया, वारदात नितिन और करण के साथ हुई है। दोनों पश्चिम विहार की एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करते हैं।
कल दोपहर कंपनी के मालिक निशांत ने दोनों को डेढ़ करोड़ रुपये कैश देकर चांदनी चौक के कूचा घासी राम में देकर आने के लिए कहा था।
दोनों स्कूटी से चांदनी चौक के लिए निकले। रास्ते में दोनों अशोका पार्क मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन की ओर चल रहे थे, उसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देकर कैश वाला बैग लूट लिया।
इसके बाद दोनों पंजाबी बाग की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों ने कंपनी मालिक और पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस कंपनी के ऑफिस के आस-पास से लेकर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

कोई अपना या रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। कंपनी में काम करने वाले तमाम कर्मचारियों तक की भूमिक की जांच की जा रही है। पूरी संभावना है कि वारदात में किसी जानकार का हो सकता है या फिर बदमाशों ने पूरी तरह रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया मामले पर चुप्पी साधे हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments