Homeभारतछतीसगढ़काम्या झा वर्ल्ड बास्केटबॉल की भारतीय स्कूल टीम में राजनांदगांव सहित पूरी...

काम्या झा वर्ल्ड बास्केटबॉल की भारतीय स्कूल टीम में राजनांदगांव सहित पूरी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात

राजनांदगांव हेमंत वर्मा विशेष संवाददाता

वैसे तो संस्कारधानी को हॉकी की नर्सरी के नाम से नाम से जाना जाता है लेकिन दूसरे खेलों में भी यहां के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने ना सिर्फ प्रदेश बल्कि विदेशों में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है इसी तरह बास्केटबॉल में शहर की काम्या झा ने वर्ल्ड टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर लिया है जो की राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है गौरतलब है कि काम्या झा शुरू से पढ़ाई के साथ-साथ बास्केटबॉल खेल में भी उत्कृष्ट खिलाड़ी रही है उन्होंने अनेकों नेशनल एवं जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेकर शहर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है इसी तरह 13 जुन से 22 जुन जवालतिबोर सर्बिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह भारतीय स्कूल बॉस्केटबॉल टीम में चयनित किया गया है जो कि शहर के लिए गौरव की बात है उल्लेखनीय है कि काम्या झा दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी में कॉलका राव एवं राजेश्वर राव के सानिध्य में वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है इस उपलब्धि पर खेल प्रेमी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments