हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव छत्तीसगढ़
डोंगरगांव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रातापयली जो की शिवनाथ नदी के तट पर स्थित गांव है यहां पर इन दिनों चार दिनों से पुल निर्माण का एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य जारी है आप वीडियो में देख सकते हैं कि पुल के दोनों तरफ निर्माणाधीन कंपनी के द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थिति का जायजा लिया हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा ने गौरतलब है कि यह नदी बाढ़ ग्रस्त वाला इलाका है मानसून सर पर है ऐसे में स्थानीय लोगों को डर सता रहा है कि समय से पहले पुल निर्माण नहीं होने पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा वही निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ रही है गौरतलब है कि यह मार्ग 15 से 20 गांव का मुख्य मार्ग है इसके निर्माण के लिए कई वर्षों के संघर्ष के बाद पुल निर्माण किया गया है स्थानीय अधिकारी एवं ठेकेदार की संलिप्तता से निर्माण कार्य पर घटिया सामग्री रां मटेरियल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है

