Homeभारतउत्तरप्रदेशलखनऊ : पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती से रेप की...

लखनऊ : पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती से रेप की कोशिश, आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती से एक ऑटो ड्राइवर ने रेप की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में सोमवार तड़के पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही एक युवती से ऑटो चालक ने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने देर रात आरोपी ऑटो ड्राइवर को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया।

मवैया होकर पारा की तरफ मोड़ा ऑटो

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली दो युवतियां पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थीं और मड़ियांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर रुकी हुई थीं। सोमवार को रायबरेली में परीक्षा होने के कारण वे तड़के करीब 3:30 बजे घर से निकलीं। दोनों पहले ऑटो से चारबाग पहुंची और वहां से आलमबाग बस अड्डा जाने के लिए दूसरा ऑटो किया। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने उन्हें झांसा दिया कि आगे सड़क की मरम्मत चल रही है और रास्ता बंद है। इसके बाद वह मवैया होते हुए ऑटो को पारा की तरफ ले गया।

आरोपी सुनसान इलाके में ले गया ऑटो

ऑटो चालक दोनों को रामलीला मैदान के पास स्थित भट्ठे के निकट एक बेहद सुनसान इलाके में ले गया। वहां पहुंचते ही उसने ऑटो रोका और एक युवती के साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास करने लगा। इस घटना से दोनों युवतियां सहम गईं, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। उसने विरोध करते हुए आरोपी चालक की उंगली को दांतों से चबा लिया। युवती के चीखने और उंगली कटने से घबराकर आरोपी तुरंत ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद एक राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

मुन्नू खेड़ा पुलिया के पास मुठभेड़

ऑटो चालक की पहचान हसीब के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और पारा इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल ऑटो हसीब का नहीं था। वह ‘छोटू’ नाम के शख्स का ऑटो लेकर सड़को पर घूम रहा था। पुलिस ऑटो मालिक से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी की तलाश में पारा पुलिस ने घेराबंदी तेज की थी। मुन्नू खेड़ा पुलिया के पास पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई मे हसीब के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत दबोच लिया गया।

पहले दिलाई परीक्षा, फिर दर्ज हुआ केस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने दोनों युवतियों को संभाला और पूछताछ के बाद प्राथमिकता के आधार पर तुरंत उन्हें रायबरेली परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की ताकि उनका भविष्य खराब न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस दोनों युवतियों को वापस लखनऊ लेकर आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रेप के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments