Homeभारतछतीसगढ़सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी एवं खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी...

सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी एवं खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम के लिए चयनित।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

रांची/ राजनांदगांव । सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी, डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी एवं युगांतर खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 6 खिलाड़ियों अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा रेवा कुलकर्णी, हिमांशु सिंह और शुभम सिंह का चयन भारतीय स्कूल टीम के लिए हुआ है। यह टीम ज्लातिबोर सर्बिया में आगामी 13 – 22 जुन 2026 तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि इस केम्प के लिए इन अकादमीयों के 7 खिलाड़ियों का चयन रांची में 26 मई से 10 जुन तक आयोजित भारतीय स्कूल टीम के केम्प के लिए हुआ था ।

यह केम्प स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाडमेर में आयोजित सिनियर स्कूल नेशनल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता एवं राजनांदगांव में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से लगभग 75 बालक एवं 75 बालिकाओं को चयन ट्रायल के लिए रांची बुलवाया था। उस चयन ट्रायल में से इन 7 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। बालिका वर्ग में इनके नाम है :- अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा, आर्या विजय अवारे, रेवा कुलकर्णी जबकि बालक वर्ग में शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह।

इनमें से खिलाड़ियों ने सीबीएसई के विजेता टीम के तौर पर सीबीएसई का प्रतिनिधित्व किया था।

इनमें से रूमी कोनवर, रेवा कुलकर्णी आर्या विजय अवारे (डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव), काम्या झा एवं अंजनी डीपीएस राजनांदगांव से संबंधित है। एवं शुभम सिंह, हिमांशु सिंह युगांतर पब्लिक राजनांदगांव से है। ये सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित बास्केटबाॅल सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव के मैदान में अभ्यास करते है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव प्रशिक्षण प्रदान करते हैं ।

यह दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव के लिए एवं राजनांदगांव एवं प्रदेश
के लिए गर्व का विषय है छत्तीसगढ़ से एक अन्य खिलाडी दिव्या रंगारी का भी इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की 17 वर्ष से कम उम्र की बालक बालिका टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था जबकि युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक टीम ने सिनियर सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके आधार पर इन टीमों ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व सिनियर और जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लिया था। डीपीएस की बालिका टीम ने जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता था।

इनकी इस उपलब्धि पर इन्हें एवं इनके कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को डीपीएस राजनांदगांव के डायरेक्टर सौरभ कोठारी, सुनिल जैन रामदेव राठी, अभिषेक वैष्णव प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, मोहन राव मोहन साहु एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के डायरेक्टर सुशील कोठारी, अजय सिंगी,अखराज कोटडिया सहित स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर, खेल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बधाईयाँ दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments