Homeभारतछतीसगढ़हिंदू सेना संगठन में बड़ी जिम्मेदारी: श्रीमती नंदा पसीने बनीं जिला अध्यक्ष,...

हिंदू सेना संगठन में बड़ी जिम्मेदारी: श्रीमती नंदा पसीने बनीं जिला अध्यक्ष, निलेश श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री का दायित्व

गायत्री मंदिर राजहरा में आयोजित समारोह में सौंपे गए नियुक्ति पत्र

दल्लीराजहरा। गायत्री मंदिर राजहरा में आयोजित हिंदू सेना संगठन के नियुक्ति समारोह में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत श्रीमती नंदा पसीने को जिला अध्यक्ष तथा निलेश श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विमल चंद जैन (महासचिव, आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन), बोधन भट्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष, आईरा), उत्तम साहू (ब्यूरो चीफ, अमन पथ), दीपक यादव (प्रधान संपादक, दर्शन बालोद), पुरोबी वर्मा (पूर्व नगर पालिका सदस्य, दल्लीराजहरा), गायत्री जैन, संगीता रजक, माधुरी रथ , रेणुका साहू, देवंतिन पारकर,सुनीता भांडेकर, मीना साहू, महेश्वरी साहू, पुष्पा शांडिल्य, वर्मा मैडम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा पसीने ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा और हिंदुत्व के मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में हिंदू सेना संगठन समाज सेवा एवं जनजागरण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments