Homeभारतदिल्लीदिल्ली में देर रात ठेके के बाहर खूनी संघर्ष, 28 साल के...

दिल्ली में देर रात ठेके के बाहर खूनी संघर्ष, 28 साल के शख्स की चाकू गोदकर हत्या

मामला एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय सुमित कुमार झा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या चाकू गोदकर कर दी गई।

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के थाना शालीमार बाग क्षेत्र स्थित शालीमार बाग गांव में गुरुवार की रात शराब के ठेके के बाहर एक खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह पूरा मामला एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय सुमित कुमार झा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या चाकू गोदकर कर दी गई।

पैसे न होने के कारण इलाज में देरी का आरोप

दरअसल, झड़प में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि घायल को फोर्टिस अस्पताल ले जाने के बाद पैसे जमा न होने की वजह से इलाज में देरी की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था और शालीमार बाग विलेज में परिवार के साथ रहता था।

केस दर्ज कर संदिग्धों को लिया हिरासत में

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अस्पताल पर लगे आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, शालीमार बाग गांव में इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश के साथ हत्या की इस घटना से डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

इघर, पति ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या

बता दें कि हत्या का इसी प्रकार का एक सनसनीखेज मामला शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया, जहां मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर में सुबह नसीम नामक युवक ने अपनी पत्नी सना (25) के सिर पर ईंट से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति तीन वर्ष के बेटे अली हमजा को लेकर भाग निकला। फिर, रास्ते में बच्चे को छोड़कर प्राइवेट बस में फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments