Homeभारतदिल्लीदिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, फ्लैट के अंदर मिला शव;...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, फ्लैट के अंदर मिला शव; जांच में जुटीं कई टीमें

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। बहन देवरति पॉल ने संपर्क न होने पर ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बहन का शव पड़ा था पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर की गुरुवार दोपहर वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक देवस्मिता पॉल दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और वसुंधरा एन्क्लेव के एक फ्लैट में अकेली रहती थीं।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2:35 बजे एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव फ्लैट के अंदर पड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां फोन करने वाली महिला देवरति पॉल ने अधिकारियों को बताया कि वह अपनी बहन को सुबह से बार-बार फोन कर रही लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा।

बाहर से बंद था फ्लैट

देवरति ने पुलिस को बताया कि फ्लैट बाहर से बंद था और किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसने ताला तोड़ा और फ्लैट के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने अपनी बहन को घर में मृत पाया और पुलिस को सूचित किया।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

डीसीपी ने बताया कि अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर बुलाया गया। फ्लैट की विस्तृत जांच की गई और प्रासंगिक साक्ष्य व फॉरेंसिक नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

अधिकारियों ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा। इस संबंध में न्यू अशोक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

डीसीपी के मुताबिक, जांचकर्ता पीड़िता की हालिया गतिविधियों, संपर्कों और इलाके के सीसीटीवी फुटेज सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments