ओलपाड। ओलपाड पुलिस ने असनाड गांव स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर हाई-प्रोफाइल जुआघर का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1 महिला सहित 10 आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नकदी, 4 लग्जरी कार, 3 बाइक और मोबाइल फोन सहित कुल 46.70 लाख रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

