Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे से मिले...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे से मिले ‘जिसो’ के पदाधिकारी

अगस्त में ठाणे में होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण, उपमुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकारा

नई दिल्ली/जावरा/मुंबई: जैन इंटरनेशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (जिसो – JISO) के शीर्ष पदाधिकारियों ने दिल्ली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा मुंबई के लोकप्रिय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे से उनके निवास पर एक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया।

सामाजिक गतिविधियों की दी जानकारी

भेंट के दौरान ‘जिसो’ के संस्थापक व इंटरनेशनल चेयरमैन सुरेश पुनमिया (मुंबई) ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को संगठन द्वारा देशभर में चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया। शिंदे साहब ने संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की।

ठाणे के कार्यक्रम के लिए मिला आमंत्रण

‘जिसो’ के राष्ट्रीय मंत्री नीलेशकुमार सुराणा (जावरा) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अगस्त माह में ठाणे (महाराष्ट्र) में संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए ‘जिसो’ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री व सांसद महोदय को भावभीना आमंत्रण पत्र सौंपा।

उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन:

‘जिसो’ के आमंत्रण को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने संगठन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि समय की अनुकूलता रहते हुए वे इस कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होंगे।

मोमेंटो भेंट कर किया बहुमान

सकारात्मक चर्चा और शिष्टाचार मुलाकात के समापन पर ‘जिसो’ पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को संगठन का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका आत्मीय बहुमान व सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments