नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म में रणबीर कपूर , साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं और ये उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।
हाइलाइट्स
नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ पर तीसरे संडे को जमकर नोटों की बारिश हुई है
फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में शामिल सभी बड़ी फिल्मों के 18वें दिन के कलेक्शन को बुरी तरह पछाड़ा है
ये फिल्म रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है
नितेश तिवारी निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने दुनिया भर में धूम मचा दी है। दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने जहां कई लोगों को चकित किया वहीं काफी लोगों ने पौराणिक कथा के साथ छेड़छाड़ पर निराशा जाहिर की है। रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में है। फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के 18वें दिन की कमाई ने देश की सभी 1000 करोड़ क्लब वाली फिल्मों के कलेक्शन को धराशायी कर दिया है।
एक तरफ फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। वहीं दूसरी तरफ रामायण की कथाओं से जुड़े फैक्ट्स को गलत तरीके से दिखाने के खिलाफ रोज लोग आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। करीब 4 हजार करोड़ रुपये के खर्च में बनी इस फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है। इसका पहला हिस्सा दिवाली पर रिलीज हुआ और 3 हफ्ते में फिल्म ने कई रेकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म में वीएफएक्स वाले सीन की लोगों ने खूब तारीफ की है।
वीएफएक्स और परफॉर्मेंस टीम में हॉलीवुड एक्सपर्ट डैन ग्लास और टेरी नोटरी
एक विशाल और भव्य सेट पर इस महाकाव्य को देखना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है ।फिल्म के वीएफएक्स का काम मुख्य रूप से डीएनईजी (DNEG) और रीडिफाइन (ReDefine) स्टूडियो ने किया है। बताया जाता है कि डीएनईजी को विजुअल इफेक्ट्स के लिए आठ ऑस्कर मिल चुके हैं। ‘रामायण’ की वीएफएक्स और परफॉर्मेंस टीम में हॉलीवुड एक्सपर्ट डैन ग्लास और टेरी नोटरी भी शामिल हैं। वहीं एक्शन सीन्स को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए एडवांस्ड मोशन कैप्चर (mocap) टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है।
‘रामायण’ पर 18वें दिन नोटों की बारिश
फिल्म की कमाई की बात करें तो छप्पड़ फाड़कर पैसे बरसे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे संडे को ₹35.60 Cr की कमाई की है। वहीं इसने ₹42.50 Cr का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन किया है। नितेश तिवारी की इस फिल्म ने अब तक करीब ₹942.75 Cr का नेट कलेक्शन और ₹1,126.50 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में शामिल सारी फिल्मों के 18वें दिन के कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
रामायण- 35.60 करोड़
धुरंधर 2- ₹28.25 Cr
पुष्पा 2- ₹32.95 Cr
धुरंधर- ₹16.50 Cr
बाहुबली 2- ₹ 14.00 Cr
RRR- ₹ 5.8 Cr
KGF चैप्टर 2- ₹ 21.2 Cr
‘रामायण’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं भारत से बाहर फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अब तक ₹567.00 Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड ₹1,693.50 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली देश की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। ये फिल्म रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।
‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के कलाकार
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए आर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता सहित कई अन्य कलाकार भी हैं।

