Homeबिज़नेसनोएल टाटा के विरोध के बावजूद होगी टाटा संस की लिस्टिंग, कंपनी...

नोएल टाटा के विरोध के बावजूद होगी टाटा संस की लिस्टिंग, कंपनी ने शुरू की तैयारी, कितनी होगी वैल्यू?

टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है। आरबीआई ने कंपनी को एनबीएफसी-अपर लेयर के रूप में क्लासीफाई किया था। नियमों के मुताबिक कंपनी को तीन साल के भीतर लिस्ट कराना जरूरी है।

हाइलाइट्स

टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने शुरू की लिस्टिंग की तैयारी
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा कंपनी के लिस्टिंग के खिलाफ हैं
इसे प्राइवेट बनाए रखने के लिए उन्होंने रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव दिया था
टाटा ग्रुप पर नियंत्रण को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स में घमासान

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी की वैल्यूएशन 18 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अगली बोर्ड मीटिंग में आईपीओ का प्लान रखने की तैयारी कर रहे हैं। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने लिस्टिंग के बजाय कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव रखा था। टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा संस की अगली बैठक के हंगामेदार होने की आशंका है। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप पर नियंत्रण को लेकर टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच पिछले कुछ समय से घमासान मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड मीटिंग के बाद टाटा संस लिस्टिंग के लिए जरूरी मंजूरियां लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। मार्च से जून 2027 के बीच कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है।

रिस्ट्रक्चरिंग प्रपोजल

टाटा संस ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि टाटा संस को बिना किसी देरी के लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि कंपनी केंद्रीय बैंक के निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ना चाहती है और वह रिस्ट्रक्चरिंग के वैकल्पिक प्रस्तावों को स्वीकार नहीं करेगी।

कंपनी के पूर्व डायरेक्टर वाईएस मालेगाम ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए टाटा संस की वैल्यू 15 लाख करोड़ रुपये आंकी है। लेकिन जानकारों का कहना है कि मार्केट की स्थिति और निवेशकों की भूख को देखते हुए कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 18 लाख करोड़ रुपये हो सकती है।

क्यों जरूरी है लिस्टिंग?

सूत्रों के मुताबिक टाटा संस ने प्रस्तावित लिस्टिंग को लेकर बैंक ऑफ अमेरिका के साथ भी चर्चा की है। बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीबैंक और जेपीमोर्गन को इस प्रोसेस में इनवेस्टमेंट बैंक बनाया जा सकता है। टाटा संस ने अपना कोर इनवेस्टमेंट कंपनी का रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने का आवेदन दिया था लेकिन आरबीआई ने इसे खारिज कर दिया है।

केंद्रीय बैंक ने साथ ही टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी के नियमों का पालन करने को कहा था। नियमों के मुताबिक अपर लेयर एनबीएफसी को क्लासिफिकेशन के तीन साल के भीतर लिस्ट होना जरूरी है। प्रस्तावित लिस्टिंग से शापूरजी पलौंजी ग्रुप को भी फायदा होने की उम्मीद है। एसपी ग्रुप की टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments