Homeमनोरजनरश्‍म‍िका मंदाना की फिल्‍म 27 नवंबर को नहीं होगी रिलीज, अचानक लिए...

रश्‍म‍िका मंदाना की फिल्‍म 27 नवंबर को नहीं होगी रिलीज, अचानक लिए फैसले से एक्‍ट्रेस भी दुखी

रश्‍म‍िका मंदाना की एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म ‘मैसा’ र‍िलीज से ठीक पहले अचानक पोस्‍टपोन हो गई है। मेकर्स ने जहां इसके पीछे की कोई खास वजह नहीं बताई है, वहीं दूसरी ओर एक्‍ट्रेस भी इस खबर से दुखी नजर आई हैं। रश्‍म‍िका ने एक रोने वाला इमोजी शेयर क‍िया है।

हाइलाइट्स

रश्‍म‍िका मंदाना की ‘मैसा’ र‍िलीज से ठीक पहले पोस्‍टपोन
27 नवंबर को तेलुगू, ह‍िंदी समेत 5 भाषाओं में होने वाली थी र‍िलीज
गोंड जनजाति की लड़की की लड़ाई की कहानी है एक्‍शन-थ्र‍िलर ‘मैसा’

रश्‍म‍िका मंदाना के फैंस के लिए एक बुरी खबर है! बीते दिनों रिलीज उनकी ‘रणबाली’ जहां बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, वहीं अब एक्‍ट्रेस की ‘मैसा’ भी रिलीज से ठीक पहले पोस्‍टपोन हो गई है। रविंद्र पुल्‍ले के डायरेक्‍शन में बनी ‘Myssa’ एक ऐसी फिल्‍म है, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि फिल्‍म में 30 साल की एक्‍ट्रेस खतरनाक एक्‍शन अवतार में नजर आने वाली हैं। लेकिन अफसोस कि अब इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्‍म इसी शुक्रवार 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली थी।

रश्‍म‍िका मंदाना बीते कुछ महीनों से लगातार ‘मैसा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके एक्‍शन सीन्‍स की शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान वह चोटिल भी हुईं, यहां तक कि‍ उन्‍हें सर्जरी करवानी पड़ी। बीते कुछ समय से वह लगातार इस फिल्‍म का प्रमोशन भी कर रही थीं। लेकिन रिलीज से ठीक 5 दिन पहले इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। रश्मिका ने खुद भी इसकी पुष्‍ट‍ि की है और माना कि उन्हें नई रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं पता।

‘मैसा’ की रिलीज पोस्‍टपोन होने पर आया बयान

‘मैसा’ फिल्म के निर्माताओं ‘अनफॉर्मूला फिल्म्स’ और निर्देशक रविंद्र ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्‍टपोन होने की खबर शेयर की। एक साझा बयान जारी कर उन्होंने कहा, ‘तेलुगू सिनेमा एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां लगातार ऐसी फिल्में आ रही हैं जो बेहतरीन कलाकारी और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करती हैं, जैसा कि इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में भी देखने को मिला है। इसी भावना के साथ, ‘मैसा’ को तेलुगू सिनेमा की एक तकनीकी रूप से उन्नत और अनोखी एक्शन फिल्म के तौर पर तैयार किया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके।’

मेकर्स ने नहीं बताई ‘मैसा’ की नई रिलीज डेट

बयान में आगे फिल्‍म की रिलीज टालने की घोषणा करते हुए कहा गया, ‘हम चाहते हैं कि दर्शकों तक यह फिल्म बिना किसी समझौते के पहुंचे, इसलिए हमने मिलकर फैसला किया है कि 27 नवंबर को होने वाली फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज को टाल दिया जाए। नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आपके लगातार प्यार, धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’

रिलीज पोस्‍टपोन होने पर रश्‍म‍िका ने बनाया ‘रोने वाला इमोजी’

इसके ठीक बाद रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बयान शेयर किया और बताया कि उन्हें भी नई रिलीज डेट के बारे में नहीं पता है। उन्होंने लिखा, ‘लगता है कि रिलीज आगे बढ़ गई है (रोने वाले इमोजी)। पता नहीं कब होगी, लेकिन जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं आप लोगों को भी बता दूंगी (दिल वाले इमोजी)।’

हिंदी में भी रिलीज होगी ‘मैसा’, कास्‍ट में दमदार सितारे

‘मैसा’ इस शुक्रवार 27 नवंबर को तेलुगू के साथ ही हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन में रिलीज होने वाली थी। इस एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म में रश्‍म‍िका मंदाना के साथ ईश्वरी राव, राहुल रवींद्रन, समुथिरकानी, राव रमेश, शिवा कंडुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा और निधि सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है।

‘मैसा’ दिसंबर में हो सकती है रिलीज: रिपोर्ट

इस बीच कुछ अपुष्‍ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स ‘Mysaa’ को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि फिल्‍म का कुछ काम अभी बाकी हैं। इसमें कुछ सीन्‍स की एडिटिंग बाकी है। हालांकि, इन बातों की कोई आध‍िकारिक पुष्‍ट‍ि नहीं हो पाई है।

‘मैसा’ की कहानी और प्‍लॉट

‘मैसा’ के 2 मिनट के टीजर में हमें गोंड जनजाति की एक लड़की को अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। इसकी कहानी आदिवासी इलाकों और गोंड समुदाय की दुनिया पर आधारित है। केंद्र में ‘मैसा’ का किरदार है। वह जीवन भर एक सवाल का जवाब तलाशने के लिए भटक रही है। वह ताकतवर लोगों, भावनात्मक संघर्षों और अस्तित्व बचाने की कठोर चुनौतियों का सामना करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments