Homeभारतदिल्लीपिता जेल में बंद, डिप्रेशन से जूझ रहा था बेटा... रोहिणी में...

पिता जेल में बंद, डिप्रेशन से जूझ रहा था बेटा… रोहिणी में 19 साल के लॉ स्टूडेंट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

रोहिणी में 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पार्थ गुप्ता ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पार्थ के पिता डॉ. मनीष गुप्ता घरेलू सहायिका मीना हलधर की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। परिजनों के मुताबिक, पिता की गिरफ्तारी के बाद से पार्थ डिप्रेशन में थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

हाइलाइट्स

रोहिणी में 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दी
पिता घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं
परिजनों के मुताबिक, पिता की गिरफ्तारी के बाद से पार्थ डिप्रेशन में थे

नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-32 इलाके में पार्थ गुप्ता (19) नाम के युवक ने एक हाई राइज बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है। पार्थ के पिता डॉ. मनीष गुप्ता अमर कॉलोनी थाना इलाके में एक घरेलू सहायिका मीना हलधर की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। परिजनों का कहना है कि पिता के जेल जाने के बाद से वह डिप्रेशन में थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर गुरुवार दोपहर बेगमपुर थाना पुलिस रोहिणी के एक निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंची, जहां लहूलुहान हालत में युवक मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

पूछताछ में पता चला कि युवक ने छलांग लगाई है। सीसीटीवी की जांच करते हुए सेक्टर 32 स्थित युवक के घर पर पहुंची। पता चलाकि पार्थ घर से किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकले थे। अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ दिया था।

पुलिस के मुताबिक, पार्थ लॉ फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। उनके मां-पिता स्किन स्पेशलिस्ट है। मां अमर कॉलोनी के माउंट कैलाश इलाके में रहती है। पिता डॉ. मनीष गुप्ता जून में घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।

पिता के कारण डिप्रेशन में था पार्थ

पार्थ कुछ दिन से नानी के घर रह रहा था। पिता के जेल जाने के बाद से डिप्रेशन में भी था। रोहिणी डीसीपी शशांक जायसवाल ने कहा, शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। सभी एंगल से छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments