Homeभारतदिल्लीदिल्ली में सनसनीखेज मामला: खजूरी खास थाने में 2 नहीं, 4 पुलिस...

दिल्ली में सनसनीखेज मामला: खजूरी खास थाने में 2 नहीं, 4 पुलिस वालों ने बंधक बनाकर की थी वसूली

दिल्ली के खजूरी खास थाने में युवक को 24 घंटे से अधिक बंधक बनाकर 1.75 लाख रुपये वसूलने के मामले में चार पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद सिपाही कपिल को पकड़ा गया, जबकि एसआई शुभम समेत अन्य पुलिसकर्मी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच DIU कर रही है।

नई दिल्ली: खजूरी खास थाने में बंधक बनाकर जबरन वसूली के मामले में 2 नहीं, 4 पुलिसवाले थे। दावा है कि उन्होंने 10 किलो डोडा गायब कर दिया और युवक को 24 घंटे से ज्यादा बंधक रखकर 1.75 लाख रुपये वसूले। पीड़ित के पिता की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस ने सिपाही कपिल को पकड़ा, जबकि एसआई शुभम समेत अन्य पुलिसकर्मी कार से फरार हो गए।

बरेली के पुष्पेंद्र कुमार (21) ने शिकायत में बताया कि वह 16 अक्टूबर को बदायूं से 10 किलो डोडा लेकर खजूरी खास आया था। आरोप है कि 4 पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पीटा, 85 हजार रुपये निकाल लिए और थाने में बंद कर दिया। अगले दिन पिता से रुपये मंगवाए। उनसे 50 हजार रुपये लेने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा। बाद में एटीएम से 40 हजार रुपये और निकलवाए। पिता की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस ने जाल बिछाया। 18 अक्टूबर को स्वतंत्र जांच और 19 अक्टूबर की रात केस दर्ज किया गया।

सनसनीखेज केस की जांच DIU को

पुलिस अफसरों के मुताबिक, थाने के भीतर 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक बंधक बना कर रखने और वसूली किए जाने की वजह से एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया। दो अन्य पुलिसवालों की भी पहचान की जा रही है, जबकि एसएचओ की संलिप्तता की जांच चल रही है। पीड़ित पुष्पेंद्र के साथ अन्य युवक सतवीर उर्फ आयुष को भी बंधक बनाया गया था। डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (DIU) के इंस्पेक्टर राकेश यादव को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है। मामले में फरार पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments