Homeभारतमहाराष्ट्राजीशान सिद्दीकी को बड़ी जिम्मेदारी, सुनेत्रा पवार ने बनाया NCP का मुंबई...

जीशान सिद्दीकी को बड़ी जिम्मेदारी, सुनेत्रा पवार ने बनाया NCP का मुंबई अध्यक्ष

सुनेत्रा पवार ने उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और झीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया. दोनों नियुक्तियों से पार्टी ने राष्ट्रीय संवाद और मुंबई संगठन में उनकी भूमिकाएं तय कर दीं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संगठन में दो अहम बदलाव किए हैं. पार्टी ने सोलापुर जिला अध्यक्ष उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया है, जबकि विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा अजित पवार ने बुधवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की. उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों नेता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे.

दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए बुधवार को सरकारी निवास ‘देवगिरी’ में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और सांसद पार्थ अजित पवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए.

सुनेत्रा पवार ने उम्मीद जताई कि उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी अजित पवार के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता के रूप में उमेश पाटिल को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बात रखने की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, विधायक जीशान सिद्दीकी मुंबई में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे.

इन नियुक्तियों के जरिए एनसीपी ने दोनों नेताओं की संगठन में भूमिका तय कर दी है. सुनेत्रा पवार ने विश्वास जताया कि उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी अपने-अपने दायित्व निभाते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments