Homeक्राइममहाराष्ट्र: बिजली के सामान की आड़ में छिपा रखा था 49 लाख...

महाराष्ट्र: बिजली के सामान की आड़ में छिपा रखा था 49 लाख का पान मसाला, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

पालघर पुलिस ने महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास एक टेंपो से 49.24 लाख रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया. बिजली के सामान के पीछे छिपाई गई खेप मिलने के बाद वाहन जब्त हुआ और चालक पर संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र के पालघर में प्रतिबंधित तंबाकू और पान मसाले की बड़ी खेप जब्त की गई है. यह जखीरा एक टेंपो से बरामद किया गया है. बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी दी. टेंपो से मिले प्रतिबंधित माल की कुल कीमत 49.24 लाख बताई जा रही है. खेप जब्त होने के बाद पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा के पास इस वाहन को रोका. तलाशी के दौरान बिजली के सामान के पीछे छिपाकर रखे गए पान मसाले और तंबाकू उत्पाद बरामद हुए.

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मुताबिक, शुरुआती जांच में टेंपो का अगला हिस्सा बिजली के सामान से लदा हुआ नजर आया. पहली नजर में वाहन में बिजली का माल ही दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिस ने सामान के पीछे के हिस्से की भी बारीकी से जांच की.

जांच आगे बढ़ने पर बिजली के सामान की खेप के पीछे बड़ी मात्रा में केसर मिला पान मसाला और तंबाकू उत्पाद रखे मिले. बता दें कि ये उत्पाद महाराष्ट्र में प्रतिबंधित हैं. पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान टेंपो के सामने बिजली का सामान था और प्रतिबंधित माल उसके पीछे रखा मिला.

चालक गिरफ्तार, टेंपो जब्त

पुलिस ने बरामद प्रतिबंधित माल की कीमत 49,24,800 रुपये बताई है. कार्रवाई के दौरान माल जब्त करने के साथ ही टेंपो को भी कब्जे में ले लिया गया. वाहन चला रहे 30 साल के रिंकू नरेश यादव को हिरासत में लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments